1- दिल्ली: राज्यसभा के लिए पीटी ऊषा मनोनीत की गईं, इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े राज्यसभा के लिए मनोनीत, वी विजयेंद्र प्रसाद राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम नरेंद्र मोदी ने चारों को ट्वीट कर बधाई दी, खेलों में पीटी ऊषा के योगदान को जाना जाता है-PM, इलैयाराजा ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है- पीएम, संगीतकार और गायक इलैयाराजा को बधाई- PM मोदी
2- दिल्ली: लालू प्रसाद यादव को दिल्ली लाया गया, लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया, एयरएंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली लाए गए. एम्स में हो रहा ईलाज ।
3- दिल्ली: स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, मुख्तार अब्बास नकवी के इस्तीफे के बाद दिया मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टील मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज।
4- दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह से मिले संजय निषाद, गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात, राजनैतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर हुई वार्ता, 31 अगस्त को प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया, विमुक्ति दिवस पर अमित शाह को आमंत्रित किया।
5- लखनऊ: CM आवास पर कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा, 14 जुलाई से पवित्र श्रावण मास का प्रारंभ हो रहा: CM, 26 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि का विशेष अवसर है, श्रावण मास में परंपरागत कांवड़ यात्रा निकलेगी, 31 जुलाई से अयोध्या का सावन मेला शुरू होगा, इसी बीच मुहर्रम का महीना भी शुरू होगा, कानून-व्यवस्था की दृष्टि से समय संवेदनशील है, हर पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं, माहौल बिगाड़ने वालों के साथ कठोरता की जाए, बकरीद पर कुर्बानी के स्थान का चिन्हांकन हो, विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए, तय स्थान के अतिरिक्त कहीं कुर्बानी न हो, धार्मिक यात्राओं में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं हो: CM योगी
6- लखनऊ: यूपी विधान परिषद में शून्य हुई कांग्रेस, कांग्रेस MLC दीपक सिंह का कार्यकाल खत्म हुआ, अपने कार्यकाल के अंतिम दिन बोले दीपक सिंह, सड़क पर जनता की आवाज बुलंद करेंगे: दीपक, पार्टी जो जिम्मेदारी देंगी मैं पूरा निभाऊंगा, मैंने आलाकमान से कुछ दिनों की छुट्टी मांगी है, शून्य से शिखर की तरफ फिर कांग्रेस बढ़ेगी: दीपक सिंह।
7- लखनऊ: पल्लवी पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में पल्लवी को भर्ती कराया गया, मेदांता के ICU वार्ड में पल्लवी पटेल को रखा गया, कल अपने आवास पर बेहोश हो गई थीं पल्लवी, पल्लवी को ब्रेन हेमरेज की शिकायत बताई जा रही।
8- लखनऊ: पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने की कार्रवाई, काकोरी एसएचओ जितेंद्र बहादुर सिंह सस्पेंड, काकोरी थाने में एसआई अभिमन्यु भी सस्पेंड, काकोरी में 2 बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला, शिकायत के बाद FIR न लिखने पर सस्पेंड किया, लापरवाह SHO जितेंद्र बहादुर सिंह सस्पेंड किए गए।
9- आगरा: ASI कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ताजमहल आए विदेशी पर्यटक का खोया था फोन, ASI कर्मचारी ने फोन लौटा कर पेश की मिसाल, ASI कर्मचारी योगेश कुमार को मिला था फोन, फोन वापस मिलने से पर्यटक का चेहरा खिला, पर्यटक ने ASI कर्मचारी का किया आभार व्यक्त।
10- औरैया: सपा नेता अवधेश भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अवधेश भदौरिया पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप, समरथपुर में गाटा संख्या 190 में प्लॉट बेचने का आरोप, गाटा 190 सरकारी दस्तावेजों में नाली के रूप में दर्ज, अवधेश भदौरिया पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज।
