1- दिल्ली: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ खत्म, यंग इंडिया को लेकर खड़गे से करीब 7 घंटे चली ED की पूछताछ, दोपहर 1.30 बजे से चल रही थी ED की पूछताछ।
2- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ED का नोटिस, उन्हें शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया।
3- दिल्ली: महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस कल करेंगी प्रदर्शन, संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक होगा मार्च, कांग्रेसी कल संसद से राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च, 11 बजे संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च ।
4- दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल दिल्ली दौरे पर, ममता बनर्जी कल पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात, दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से मिलेंगी ममता, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगी ममता बनर्जी।
5- लखनऊ: अमरोहा की गौशाला में गायों की मौत का मामले में CM योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया, पशुधन मंत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश, CM योगी ने जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, CM योगी ने ACS, डायरेक्टर पशुधन को दिए निर्देश, मुरादाबाद कमिश्नर को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, चिकित्सकीय दल को मौके पर भेजने के निर्देश दिए, इस कृत्य में लिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: CM
6- लखनऊ: अखिलेश यादव ने आजम खान से की मुलाकात, मेदांता हॉस्पिटल पहुंच कर अखिलेश ने जाना हाल, मेदांता में भर्ती आजम की सेहत की जानकारी ली, आजम खान से मिला उनसे बातचीत हुई: अखिलेश यादव
7- लखनऊ: सपा ‘हर घर फहरे राष्ट्रध्वज’ तिरंगा अभियान शुरू करेगी, 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर अभियान की शुरुआत करेंगे अखिलेश यादव, कन्नौज के तिर्वा तहसील के गांव झउवा में होगा कार्यक्रम, समाजवादी पार्टी का 9 से 15 अगस्त तक चलेगी अभियान , सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हर नागिरक से करेंगे अपील, अपने-अपने घर पर झंडारोहण की अपील करेंगे अखिलेश, झउवा गांव में हर परिवार को तिरंगा झंडा देंगे अखिलेश यादव
8- लखनऊ: राज्य स्तरीय पार्टी बनी अपना दल (एस), EC ने अपना दल (एस) को दी मान्यता, राज्य स्तरीय राजनैतिक पार्टी के तौर पर मान्यता, चुनाव आयोग ने पार्टी को मान्यता दी ।
9- प्रयागराज: ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई, सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल की गई, मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की ओर से बहस पूरी हुई, 17 अगस्त को होगी मामले की अगली सुनवाई।
10- वाराणसी: 37 साल बाद सार्वजनिक जीवन में आए बृजेश सिंह, 21 साल पुराने मामले में मिली थी HC से जमानत, मुख्तार पर जानलेवा हमले के मामले में मिली जमानत, 4 साल से जेल में बंद से थे माफिया बृजेश सिंह, वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद थे बृजेश सिंह।
11- अलीगढ़: वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज में फीस वसूली को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, सेमेस्टर के नाम पर वसूले गए अतिरिक्त 12 सौ रुपए, हॉल टिकट के नाम पर 300 तक अवैध वसूली का आरोप, छात्रों ने परेशान होकर प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव किया, गांधी पार्क थाना के वार्ष्णेय महाविद्यालय का मामला ।
12- सुल्तानपुर: भाजपा चेयरमैन बबिता जायसवाल की वित्तीय पावर सीज, दर्जनों शिकायतों पर शासन ने की वित्तीय पावर सीज, शासन के आदेश की चेयरमैन ने उड़ाई थी धज्जियां, सभासदों ने भी चेयरमैन के खिलाफ की थी शिकायत, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने की पुष्टि।
13- दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुलाई बैठक,कल शाम 5.30 बजे संसद भवन परिसर में बैठक,बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक की अध्यक्षता करेंगे,उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदान को लेकर होगी बैठक,6 अगस्त को होना हैं उप राष्ट्रपति पद के लिए मतदान,बीजेपी ने जगदीप धनकड़ को बनाया है उम्मीदवार।
14- दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का सदन में बयान, ED के मामले में कानून अपना काम कर रहा है-गोयल, सरकार का कोई इंटरवेंशन इस मसले में नहीं है-गोयल, सरकार किसी मामले में दखल नहीं देती है-गोयल।
15- लखनऊ- इलाहाबाद हाईकोर्ट का SC/ST के तहत FIR पर महत्वपूर्ण निर्णय, पीड़ित FIR दर्ज होने के बाद मुआवजे का हकदार नहीं, दोष सिद्ध के बाद ही मुआवजे के हकदार होगा पीड़ित, FIR के बाद ही कोई मुआवजा देना अनुचित, हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का महत्वपूर्ण फैसला, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश की प्रति भेजी।
