उपराष्ट्रपति चुनाव: मायावती ने चला अपना ‘दांव’, किया चौंकाने वाला ऐलान

अन्य जिले बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब एक बार फिर सरकार और विपक्ष इम्तिहान की कसौटी पर आ खड़े हुए हैं. राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति के चुनाव विपक्ष को जहां अपनी एकता का शक्ति प्रदर्शन करना है तो वहीं सरकार को अपने कामकाज और सहयोगियों का समर्थन जुटाकर जनता के सामने खुद को साबित करना है. हालांकि, उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम भी राष्ट्रपति चुनाव की तरह साफ है लेकिन आंकड़ों का सामने आना भी जरुरी होता है. लेकिन उससे पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर दिया एक बड़ा ऐलान।

मायावती ने धनखड़ के समर्थन का किया ऐलान

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा कि,

“सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है, बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है, तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *