श्रीकांत त्यागी की क्राइम कुंडली खुली, गिरफ्तारी को लगाई गईं STF की 18 टीम !

अपना एनसीआर अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

नोएडा: ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता के मामले में फरार चल रहे आरोपी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी अभी तक फरार है, उसकी तलाश के लिए अब STF की 18 टीमों को लगाया गया है. इसी बीच उसके गुनाहों का काला चिट्ठा खुल रहा है. इसकी क्राइम कुंडली में कई छोटे से लेकर बड़े अपराध दर्ज हैं. इस हिस्ट्रीशीटर नेता पर 15 साल पहले ही गुंडा एक्ट लग चुका है, अब तक 9 मुकदमे दर्ज हैं. लेकिन इसके बावजूद यह अब तक आजाद घूम रहा था. अब बीते शुक्रवार को वायरल हुए एक वीडियो के बाद फिर सुर्खियों में आए कथित नेता श्रीकांत त्यागी ने उश महिला को जमकर गालियां दी थी.इन हालात में भी हरकतें तो देखिए त्यागी के गुडों ने भी सोसाइटी में घुसकर दंबगई दिखाने की कोशिश की थी हालांकि, गुस्साई भीड़ ने उन्हें दबोच लिया. वहीं मौके पर पहुंचे सांसद महेश शर्मा को भी नाराजगी का सामना करना पड़ा था।

खोज में लगा पूरा तंत्र

25 हजार का इनाम घोषित किया गया है…पुलिस की 10 टीम और STF की 18 टीम यूपी के 7 जिलों में खोजबीन में लगी हैं तो वहींउत्तराखंड में भी तलाश की जा रही है, क्योंकि, उकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है.उत्तराखंड के हरिद्नार और फिर ऋषिकेश में उसका मोबाइल ओन हुआ है.

त्यागी का ‘ताप’…
त्यागी का तमाशा तो आप देख ही चुके अब त्यागी का ताप देखिए. सोसाइटी के पार्क पर अवैध कब्जा किया. ग्राउंड प्लोर के फ्लैट में तहखाना भी बना लिया. तहकीकात की कड़ी में करीब 15 अवैध दुकानों का भी पता चला है GST की टीम भंगेल में छानबीन कर रही है. लग्जरी गाडियों के बेड़े में यूपी सरकार का लोगो भी लगा रखा था ।

एक्शन में आई योगी सरकार, चला बुलडोजर

एक्शन में आई योगी सरकार ने बिना देर किए त्यागी के कारनामों पर कार्रवाई का बुलडोजर चला दिया. पॉश सोसाइटी में किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया. गाड़ियों को पुलिस ले गई है. देर शाम गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि,

“सरकार सख्त है. अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सभी प्रकार के तकनीकी इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस ने अभियुक्त त्यागी पर इनाम घोषित कर दिया है”

कोर्ट से झटका

बता दें कि, श्रीकांत त्यागी ने सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की याचिका दी थी जिसे कोर्ट ने जल्द सुनवाई को खारिज करते हुए 10 अगस्त की तारीख दी है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *