अमित शाह का है आदेश, अगले 48 घंटों में जेल में होगा नोएडा का गालीबाज कथित नेता श्रीकांत: महेश शर्मा

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नोएडा: यूपी के नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी और धक्का मारने का एख वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बीजेपी का एक कथित नेता श्रीकांत त्यागी अवैध कब्जे को लेकर एक महिला से बेहद गंदे तरीके से व्यवहार कर रहा है.इस वीडियों के वायरल होने के बाद महिला के साथ बदसलूकी और धक्का मारने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक कथित नेता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. यह शख्स बीजेपी के किसान मोर्चा का नेता श्रीकांत त्यागी बताया जा रहा है. हालांकि बीजेपी की स्थानीय इकाई ने त्यागी के बीजेपी सदस्य होने से इनकार किया है. इतना ही नहीं त्यागी ने अपनी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो भी लगा रखा है ।

घटना के बाद से फरार है त्यागी
श्रीकांत त्यागी का वीडियो वायरल होने के बाद से इस घटना के बाद श्रीकांत त्यागी फरार बताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्यागी की पत्नी, भाई और ड्राइवर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और उसकी चार गाड़ियों को भी जब्त किया है. पुलिस ने त्यागी की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं, जो कई जगहों पर छापे मार रही हैं. पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के घर का बिजली पानी कनेक्शन काट दिया है ।

क्या है मामला…
दरअसल, मामला नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 93B स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी का है. जहां एक महिला का आरोप है कि श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी के पार्क में अवैध कब्जा कर रखा है, जिसको लेकर सोसाइटी के निवासी आए दिन शिकायत करते रहते हैं. श्रीकांत को 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस भी मिल चुका है, लेकिन श्रीकांत सोसाइटी निवासियों पर खुद को बड़ा नेता बताकर सत्ता का रौब झाड़ते हुए अवैध कब्जे को हटाने से मना कर दिया.श्रीकांत जो कि अपने आप को बीजेपी का नेता कहता है और आए दिन सोसाइटी में सीनियर सिटीजन सहित अन्य लोगों पर अपना रौब झाड़ता रहता है ।

अगले 48घंटे में गिरफ्तार होगा त्यागी: सांसद महेश शर्मा
इस मामले के बाद गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी सांसद महेश शर्मा (Mahesh Sharma) ने शनिवार को साफ किया कि, पुलिस को 48 घंटे में त्यागी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी इस मामले का संझान लिया है. स्वघोषित नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) उनकी पार्टी से नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि, उसे नोएडा में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने के लिए बख्शा नहीं जाएगा. मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हमने पुलिस को उसे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *