पेड़ से लटके मिले घर से उठाई गई दो दलित लड़कियों के शव, हंगामे के बाद रेप और हत्या का केस दर्ज

होमपेज स्लाइडर

लखीमपुर खीरी: निघासन थाना इलाके के एक गांव में दलित समुदाय की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले. इस मामले में परिवार ने लड़कियों को जबरन उठाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी (LAKHIMPUR KHIRI) के मुताबिक लखीमपुर कांड (LAKHIMPUR) में बलात्कार, हत्या और बाल शोषण का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों का जिक्र है।

पेड़ से लटके मिले शव, परिवार का आरोप…
दरअसल, मां का कहना है कि , दोनों नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी मशीन पर चारा काटने गईं थी. शाम करीब 5 बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे. मां ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन उनके साथ मारपीट की औऱ उन्हें धक्का देकर भाग निकले. शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. खोजबीन के बाद बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनका शव खैर के पेड़ से लटका मिला।

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, मौके पर पुलिस
घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया. देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह (IG LAXMI SINGH) ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ. मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटियों के साथ रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों पर हत्या और बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो के तहत आरोप लगाए गए हैं

पुलिस का बयान
लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लड़कियां अपने ही दुपट्टे से लटकी हुई पाई गईं और कोई चोट के निशान नहीं हैं. शवों का पोस्टमार्टम होना बाकी है. बुधवार देर रात गांव वालों और परिवार ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन भी किया. गांव वालों से तीखी नोकझोंक के बाद, पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में सफल रही ।

हिरासत में 4 लोग
लखीमपुर खीरी (LAKHIMPUR KHIRI) के अपर एसपी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक थाने में दी परिजनों की तहरीर में उसी गांव के छोटू और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किए गए हैं. इन पर बहनों का अपहरण, रेप और हत्या का आरोप लगा है. वहीं शवों के पोस्टमार्टम की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं की जांच करेगी. साथ ही अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी ने कहा कि पुलिस ने देर रात गांव वालों के विरोध के बाद छोटू और तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *