1- दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की EOW टीम कल करेगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस नोरा से पहले भी कर चुकी पूछताछ, आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर में कल 11 बजे पहुंचेंगी नोरा फतेही।
2- दिल्ली: दिल्ली में मिले कोरोना के नए 142 मरीज, दिल्ली में कुल सक्रिय केस पहुंचा 575, बीते 24 घंटे में नहीं हुई किसी की मृत्यु, 24 घंटे में 158 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, दिल्ली में मास्क लगाना अभी भी अनिवार्य।
3- लखनऊ: सपा प्रदर्शन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा हमला, गुंडागर्दी-अराजकता सपा का एजेंडा, अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे अखिलेश, सपा अराजकता में विश्वास रखती है, लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, जनता ने उन्हें विपक्ष के रूप में चुना है, जो भी प्रश्न उठाने हैं वो लोकतांत्रिक मंच से उठाएं, लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था का पालन करना चाहिए: भूपेंद्र चौधरी।
4- लखनऊ: गोंड की 5 उपजातियां ST में शामिल करने का मामला, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को दी बधाई, यह निर्णय गोंड समुदाय के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा, केंद्रीय कैबिनेट का निर्णय स्वागत योग्य है- सीएम योगी, गोंड समुदाय के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा-CM
5- लखीमपुर: 2 सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने लिया संज्ञान, जांच के लिए अफसरों को लखीमपुर भेजा- एडीजी, शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है- एडीजी, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही- एडीजी, आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को मौके पर भेजा है-ADG, परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई- ADG
6- लखनऊ: प्रसपा की कल महत्वपूर्ण बैठक होगी, कल सुबह 11 बजे प्रसपा की बैठक, पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर होगी बैठक, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी, फ्रन्टल संगठनों के राष्ट्रीय,प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे।
7- बस्ती: अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, मंत्री अनिल राजभर ने निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया, मंत्री के साथ विधायक अजय सिंह भी रहे मौजूद, मंत्री अनिल राजभर सपा के प्रदर्शन पर बोले, आंदोलन के लिए जगह सुनिश्चित की गई है- अनिल राजभर, प्रदर्शन के माध्यम उद्दंडता का माहौल पैदा करें ये सत्याग्रह नहीं है, आप राहगीरों को परेशान करे ये सत्याग्रह नहीं है- मंत्री।
