लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी और हाल ही में समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है… समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
सपा का आरोप

मनीष की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा है कि, सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल जेल भेजे दिए गए है. अगर मनीष या उनके परिवार को कोई हानि हुई तो इसकी जिम्मेदार लखनऊ पुलिस होगी, सपा ने कहा है कि, जगन मनीष हाई ब्ल्ड प्रेशर के मरीज हैं और उनकी पत्नी भी गर्भवती है ।
क्या है मामला?
दरअसल, मनीष जगन पर महाकुंभ को लेकर भ्रामक पोस्ट और सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है, इससे पहले भी एक बाक पुलिस ने मनीष को हिरासत में लिया था तब खुद अखिलेश यादव मनीष के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे. पुलिस के मुताबिक इन पर नए पुराने आरोपों के रिकॉर्ड को देखें तो ये तमाम मामले दर्ज हैं ।
1. 830/20 U/S 153A IPC थाना कर्नलगंज प्रयागराज – FR
2. 125/23 U/S 354(ख)/507/509 IPC and 67 IT Act थाना शिवकुटी प्रयागराज- CS
3. 129/23 U/S 509 IPC and 67IT act थाना शिवकुटी प्रयागराज – CS
4. 568/20 U/S 67 IT act कोतवाली नगर महोबा – FR
5. 05/23 U/S 354(क)/504/506 IPC and 66/67/67A IT act हजरतगंज – CS
6. 82/21 U/S 124A/153A(1)(b)/34/505(1)(b) IPC and 66IT act हजरतगंज- FR
7. 451/22 U/S 509 IPC and 67 IT act हजरतगंज – CS
8. 411/22 U/S 153ए/295ए/500/505(2)/504 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना हजरतगंज – FR
9. 08/22 U/S 153B/504/505(1)(C)/505(2)/509 भादवि व 67/67ए/67बी आईटी एक्ट थाना हजरतगंज – CS
10. 78/2025 u/s 353(2),196(1) Bns & 67It act ps Hata , kushi nagar
अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है…समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस की सुरक्षा कड़ी की गई है. कई थानों की फोर्स सपा कार्यालय पर तैनात की गई….खुद अखिलेश यादव दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. ऐसे में प्रेस कांफ्रेंस से पहले या बाद में सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का पुलिस को अंदेशा है।
