पुलिस चौकी, पोस्टर के बाद संभल में मुस्लिम पलायन का सवाल, ओवैसी बोले…

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

Sambhal: उत्तर प्रदेश का संभल शहर एक बार फिर चर्चाओं में हैं…एक बार फिर संभल में मची है हलचल…और एक बार फिर संभल पर सजा है सियासी दंगल…दरअसल, संभल (Sambhal ) में मंदिर बनाम मस्जिद की महाभारत में हिंसा-पत्थरबाजी, 5 लोगों की मौत, पुलिस का एक्शन और पुलिस चौकी का निर्माण सरीखी एक के बाद एक घटनाएं हुईं…और एक बार फिर संभल कई मुद्दों को लेकर सियासी संग्राम का सबब बना है इसमें ओवैसी भी कूद पड़े हैं।

पुलिस ने लगवाए पोस्टर
दरअसल, पुलिस ने हिंसा मामले में फरार चल रहे उपद्रवियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया है. इसी कड़ी में पुलिस ने पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में संदिग्ध रूप से शामिल करीब 74 लोगों के पोस्टर पूरे शहर में लगवाए हैं…इन उपद्रवियों के पोस्टर शहर की जामा मस्जिद की दीवार पर चिपकाया गया…इसको लेकर विवाद हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि मस्जिद कमिटी के सदर और उनके बेटे को पुलिस ने थाने बुला लिया ।

पुलिस ने रखा ईनाम…
शहर के कई इलाकों में लगे इन पोस्टरों में फरार लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा है…संभल हिंसा में अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है…वहीं इन पोस्टरो को लेकर भी हंगामा हुआ ।

ओवैसी ने लगाए पलायन के आरोप
वहीं दूसरी ओर AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi ) ने पलायन का बड़ा आरोप लगाया है…खबर है कि, करीब 3 महीने बाद भी 1 हजार से ज्यादा घरों पर ताले लटके हैं…।
“संभल में इतना डर और ज़ुल्म का माहौल बना दिया गया है कि लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। सरकार को संभल के मुसलमानों को निशाना बनाना और उन्हें इज्तिमाई सज़ा देना बंद करना होगा, जल्द से जल्द एतिमाद-साज़ी के क़दम उठाए जाने चाहिए। मोदी और भाजपा ने बार-बार झूठी अफ़वाह फैलाई थी कि कुछ इलाकों में हिंदू समाज का ‘पलायन’ हो रहा था, हर बार वह बात झूठी साबित हुई थी। यहाँ तो पुलिस और प्रशासन यह बात ख़ुद मान रहे हैं कि मुसलमानों को जबरन पलायन हो रहा है, तो फिर सरकार चुप क्यों है?”

पुलिस चौकी के बाद पुलिस मुख्यालय
वहीं दूसरी ओर सरकार और पुलिस प्रशासन भी संभल के सग्राम में एक्शन मोड पर है…हिंसा के बाद आनन-फानन में पुलिस चौकी का निर्माण किया गया…वहीं अब खबर है कि, जिला पुलिस मुख्यालय को बहजोई से संभल ही लाने का प्लान है…इसको लेकर भी सियासत भी खूब तेज हो गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *