Aaj Ka Rashifal, 31 October 2021: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष राशि- नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है. वाहन सुख में कमी आएगी. पारिवारिक सुख में भी कमी आ सकती है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें.

वृष राशि- संगीत में रुचि रहेगी. किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है. कारोबार में ध्यान दें. कुछ कठिनाई आ सकती हैं. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है.

मिथुन राशि- वाणी प्रभावशाली रहेगी. रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी. कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है. मानसिक शान्ति रहेगी. आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे. परिवार की समस्याएं रहेंगी. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

कर्क राशि- मन अशान्त हो सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा. मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे. आत्मविश्वास में कमी आएगी. शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे.

सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी. कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी. लाभ के अवसर मिलेंगे. माता से धन प्राप्ति योग बन रहे हैं. माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. सन्तान को कष्ट होगा.

कन्या राशि- आलस्य अधिक रहेगा. कारोबार में व्यवधान आ सकते हें. आय में कमी आ सकती है. जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. आत्मसंयत रहें. क्रोध के अतिरेक से बचें. लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन हो सकता है. परिश्रम की अधिकता रहेगी.

तुला राशि- बातचीत में संयत रहें.किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं. अनियोजित खर्चे बढ़ सकते हैं. माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं. अनावश्‍यक तनाव लेने से बचें. स्‍वास्‍थ्‍य में परेशानी हो सकती है. मानसिक शान्ति रहेगी.

वृश्चिक राशि– धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें. घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. पिता से धन प्राप्ति हो सकती है. अपनी भावनाओं को वश में रखें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें.

धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी. भवन सुख में वृद्धि हो सकती है. संचित धन में कमी आ सकती है. मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा. खर्चों की अधिकता रहेगी. धन का अभाव रहेगा. मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है.

मकर राशि- शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा के योग बन रहें है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. संचित धन में वृद्धि होगी. मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे.

कुंभ राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे. नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है. उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी. वाहन सुख में वृद्धि होगी. किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं.

मीन राशि- मन अशांत रहेगा. शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा लाभप्रद रहेगी. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. धैर्यशीलता में कमी आयेगी. स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें. सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं. मीठे खान-पान में रुचि रहेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *