कथित ‘बीजेपी’ नेता का कारनामा, महिला अस्पताल में मचाया हंगामा !

अपना अलीगढ़ अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: जिले का मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय का प्रशासन और स्टाफ, बीते कई दिन से एक कथित नेता की ‘नौटंकी’ से जूझ रहा है. दरअसल, रविवार की रात वो अपने परिचित की किसी महिला मरीज को देखने राजकीय चिकित्सालय पहुंचा था. वहां वो कथित नेता महिला डिलीवरी वार्ड (पुरुषों के लिए वर्जित क्षेत्र) में घुसने लगा तो मौजूदा स्टाफ ने रोकने की कोशिश की. इसी से नाराज होकर तथाकथिक नेताजी नाराज हो गए, ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया. ये तथाकथित नेता खुद को बीजेपी का बड़ा पदाधिकारी बताते हुए महिला डिलीवरी वार्ड के उस वर्जित एरिया में घुस गया जहां पुरुषों का जाना मना है. इतना ही नहीं औरंगजेब नाम के उस व्यक्ति के साथ आए कई अन्य लोग भी उस वार्ड में घूमते रहे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

दूसरी घटना: भी़ड़ के साथ C.M.S ऑफिस में घुसा


रात की घटना के बाद वो कथित नेता दिन में नेतागर्दी करने पहुंच गया. कोरोना के इस काल में जब सरकार मास्क और दो गज दूरी की बात चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है तब ये साहब कोरोना की गाइडलाइन को ठेंगा दिखाते हुए भरी-पूरी भीड़ के साथ सीएमस ऑफिस पहुंचे. कहते हैं कि, तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं तो सीएमस ऑफिस में बने हालात की गवाही के तस्वीरें दे रही है ।

तीसरी घटना: गेट में मारी गाड़ी, गार्ड से बदसलूकी


सुरक्षा कारणों से अस्पताल के अंदर जाने वाले दूसरे गेट (बाहर मैन गेट को छोड़कर) को रात में बंद रखा जाता है. क्योकि, शिकायत मिली थी कि, कुछ बाहरी लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बजाए अंदर अस्पताल परिसर में गाड़ी खड़ी कर जाते हैं. 5 तारीख की देर रात फिर ये तथाकथित नेता अस्पताल पहुंचा पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बजाए अस्पातल के मुख्य परिसर तक गाड़ी ले जाने की जिद करने लगा गार्ड के मना करने पर गार्ड से बदसलूकी की. गेट ना खोलने पर गाड़ी से गेट में टक्कर मारी जिसमें गार्ड बाल-बाल बच गया. फिर इस कथित नेता ने गाली देते हुए कहा कि, अपनी सीएमस से बात कर. इसकी शिकायत गार्ड ने लिखित में की है ।

‘हमसे विधायक है, हम विधायक से नहीं’
सत्ताधारी पार्टी का नाम इस्तेमाल करते हुए औरंगजेब नाम का ये शख्स लगातार अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर धौंस जमाता दिखा. इतना ही नहीं एक वक्तव्य में तो इसने कहा कि, विधायक हमसे हैं हम विधायक से नहीं हैं .

विवादों से है नाता, पार्टी क्यों लगवा रही पलीता ?
दरअसल, हाथीवालापुल निवासी औरगजेब पुत्र मेहराजुद्दीन नाम का ये शख्स पहले से विवादित बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि, पुराने विवादों से बचने के लिए ही वो बीजेपी के सहारे अपने को सुरक्षित कर रहा है. वहीं अब राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रकरण की पूरी रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारियों तक भी पहुंच गई है. लेकिन सवाल यही उठ रहा है कि, जो शख्स और जिसका परिवार पहले से विवादित है और जो वर्तमान में भी पार्टी का नाम लेकर पार्टी की साख खराब कर रहा है, तो उस पर कार्रवाई कब होगी ? क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी किसी औरंगजेब जैसे कथित नेता को ढोने के लिए मजबूर है ?

ब्यूरो रिपोर्ट…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *