अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और विवाद का रिश्ता काफी पुराना है. कश्मीरी छात्रों के बाद एमयू अब अपनी किताबों के लिए विवादों में आ गई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें भारत के नक्शे से कश्मीर को गायब कर दिया गया है.
दरअसल, ये तस्वीरें यूनिवर्सिटी के कल्चरल एजुकेशन सेंटर के एक कार्यक्रम की हैं. इस बैनर में भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब बता दें कि कल्चरल एजुकेशन सेंटर के ड्रामा क्लब द्वारा जिस ‘लाहौर ना वेख्या’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया.
प्रशासन में मचा हड़कंप
यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में लगे ऐसे बैनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. हालांकि ये गलती किस से और कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं.
