प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 3,495 पदों पर भर्तियां निकली हैं. जिनमें कक्षा 6 से ग्रेजुएशन तक के लोग आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर ग्रुप सी से लेकर ग्रुप डी तक की भर्तियां हैं. इनमें स्टेनोग्राफर, क्लर्क, ड्राइवर, चपरासी, और वॉचमैन के 3,495 पद शामिल हैं. और इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी हाईकोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर 6 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आवेदन कर पाएंगे.
शैक्षिक योग्यता कितनी हो-
हाईकोर्ट में निकले इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. वैसे तो छठी पास से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं
पदों की डिटेल-
412 पद- स्टेनोग्राफर ग्रेड III
1484 पद -जूनियर असिस्टेंट और पेड अप्रेंटिस (क्लर्कियल कैडर)
40 पद – ड्राइवर(ड्राइवर कैटेगरी सी ग्रेड-IV)
1559 पद- ट्यूबवेल ऑपरेटर कम इलेक्ट्रीशियन, प्रोसेस सर्वर, अर्दली, चपरासी, ऑफिस पीओन, चौकीदार, वाटरमैन, स्वीपर, माली, कुली, भिश्ती, लिफ्टमैन, स्वीपर कम फराश
आवेदन के लिए उम्र-
इन पदों के लिए 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इन उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2018 के आधार पर की जाएगी.
किस पद के लिए कितना आवेदन शुल्क
स्टेनोग्राफर और क्लर्क-
500 रुपए+ बैंक चार्ज – सामान्य और ओबीसी वर्ग
400रुपए+ बैंक चार्ज – एससी और एसटी वर्ग
ड्राइवर/ग्रुप डी के लिए आवेदन शुल्क-
400 रुपए+ बैंक चार्ज – सामान्य और ओबीसी वर्ग
400 रुपए+ बैंक चार्ज- एससी/एसटी वर्ग
