सफलता के संकेत लेकर आया है बुधवार, इन राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी

होमपेज स्लाइडर

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपके सितारे क्या कहते हैं. 28 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल.


मेष- आज संतान की तबियत बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं. महिलाएं किसी भी चीज को जीतने का भाव छोड़ दे. क्योंकि बिना होश के कुछ भी जीता हुआ हार के समान है. बाहर जाने का योग बन रहा है.


वृषभ- आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है. साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी. मां का स्वास्थ्य का कुछ ज्यादा ख्याल रखें. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले 4 बार सोचें.


मिथुन- आज आप में से कुछ लोग दोस्तों के साथ का आनंद लेने वाले हैं. किसी बात को लेकर आप चिंतित हैं, उस बात को अपने ऊपर हावी न होने दें. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा बर्ताव करें. अपनों से मनमुटाव भी हो सकता है.


कर्क- आज का दिन अच्छा होगा. मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा.तनाव और गुस्से से बचें. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि बढ़ेगी.


सिंह- आमदनी कम होगी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आपका कोई अपना मदद के लिए आपके पास आ सकता है. भाग्य आज आपके साथ है. रुके काम पूरे होने की पूरी संभावना है. मान-सम्मान मिलेगा. अचानक धार्मिक यात्रा कर सकते हैं.


कन्या- आज आप सुबह से ही ताजगी महसूस करेंगे. साथी के साथ विंडो शॉपिंग पर जा सकते हैं जो काफी रोमांचक होगा. पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें. भाई-बहनों के साथ अपना संबंध और अच्छा बनाने की जरूरत है.


तुला- लंबी यात्रा पर जाने का योग है, जीवनसाथी को साथ लेकर जाने से शुभ होगा. सट्टेबाजी करना महंगा पड़ सकता है. आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा. शत्रुओं पर आपकी जीत आज तय हैं. जमीन जायदाद के सौदे हो सकते हैं.


वृश्चिक- आप अपने फिटनेस को लेकर सजग हो जाएं. व्यापारिक यात्रा सफल साबित रहेगी. परिवार के किसी बच्चे की तबियत खराब होगी. जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है.


धनु- प्रसन्नता आपको ज्यादा जीवन्त, उर्जावान एंव सजृनशील बनायेंगी.व्यापार फायदे के साथ उन्नाति के अवसर हैं. घर का माहौल बढ़िया रहेगा. इच्छित यात्रा हो सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं.


मकर- इस समय आपको निन्दा करने वाले व्यक्तियों के करीब रहने की आवश्यकता है. जिससे आपको-अपनी खामियां समझ आयेंगी. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी. गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा.


कुंभ- आज आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. नवयुवकों को अत्यधिक परिश्रम करने पर ही धन की प्राप्ति होगी. परिस्थितियां करवट ले रही हैं. ईमानदारी से कार्य करने की शैली ही आपके व्यक्तित्व की पहचान है.


मीन- आज व्यापार में लाभ मिलेगा. जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे. इस समय कुछ लोगों को ऑफिस का दबावपूर्ण कार्य जीने नहीं दे रहा है. परिवर्तनशील समय से सकारात्मक उर्जा प्रवाहित हो रही है, इस उर्जा को अपने अंदर लाएं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *