नई दिल्ली/लखनऊ : 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों को रण में उतारा हुआ है. दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारक शहर-शहर जाकर उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान गोत्र और हिंदुत्व का मुद्दा ज्यादा तूल पकड़े हुए है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने राम भक्त हनुमान की जाति का खुलासा किया है.
राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने आम जनता से बजरंगी के नाम पर वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि भगवान राम के भक्त जिन्हें आज सारी दुनिया पूजती है बजरंगबली दलित थे. उन्होंने कहा कि बजरंग बली दलित, आदिवासी, गिरवासी, वनवासी और वंचित थे.
यह भी पढ़ें : उत्तरप्रदेश की ये परीक्षाएं भी खट-खटाएंगी हाईकोर्ट का दरवाजा !

कांग्रेस को बताया रावण
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव में राम भक्त बीजेपी को वोट दें और रावण भक्त कांग्रेस को वोट दें। इसके अलावा भरतपुर में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी औरंगजेब जैसे लोगों से रक्षा कर सकती है, राम राज्य लाने के लिए बीजेपी उम्मीदवार को जिताएं.
गौरतलब है कि योगी ने अपने प्रचार की शुरुआत फतेहपुर से की है. भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को ही अली मुबारक हमे तो बजरंग बली चाहिए. हालांकि योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री का पद संभाला है, उसे संविधान के इस पद की मर्यादा रखनी चाहिए.
