Sarkari Naukri 2021: कई विभागों में खाली हैं पद, एक क्लिक में जानें सारी डिटेल

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ कर आवेदन कर सकते हैं. यहां जानिए इन राज्यों में किस पदों के लिए नौकरियां निकली हैं और आवेदन की अंतिम तिथि कब है.

समग्र शिक्षा अभियान (Sarva Shiksha Abhiyan) के तहत यूपी में फुल-टाइम टीचर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों (SSA Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन पदों के लिए 13 अगस्त 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chitrakoot.nic.in के जरिए 28 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 12 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.

क्या है शैक्षणिक योग्यता?
फुल-टाइम टीचर गणित व विज्ञान के पदों पर आवेदन करने वाले के पास किसी बीएससी की डिग्री के साथ बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए. वहीं फुल-टाइम टीचर (अंग्रेजी) के पद के लिए अभ्यर्थी का अंग्रेजी से ग्रेजुएशन होना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः- पुलिस में दाढ़ी रखना संवैधानिक अधिकार नहींः इलाहाबाद हाईकोर्ट

 

साथ ही बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए. अकाउंटेंट पद के लिए अभ्यर्थी को कॉमर्स में स्नातक होना चाहिए. वहीं असिस्टेंट कुक के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है.


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *