बुलंदशहर हिंसा आम इंसान नहीं बल्कि एक फौजी ने मारी थी सुबोध सिंह को गोली

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: बुलंदशहर में गोवंश काटन के नाम पर हुई हिंसा और स्याना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में एसआईटी ने पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस मामले के हर एक पहलू पर विचार कर रही है और नए खुलासे कर रही है. ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने खुलासा किया है कि सुबोध सिंह पर गोली किसी आम इंसान ने नहीं बल्कि भारतीय सेना के एक जवान ने चलाई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या को एक फौजी ने अंजाम दिया था. फौजी ने ही एक अवैध कट्टे से सुबोध की गोली मारकर हत्या कर दी थी. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फैजी ने सुबोध सिंह की हत्या को अंजाम दिया और फौरन की जम्मू फरार हो गया.

पुलिस कर रही दबिश
इस मामले में अब पुलिस सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले एक फौजी को पकडऩे के प्रयास में हैं. एफआईआर में भी उक्त फौजी का नाम है. इसके साथ ही वायरल वीडियो में भी फौजी अवैध कट्टे के साथ देखा गया है. इसी को आधार बनाकर पुलिस जांच कर रही है और फौजी को हिरासत में लेने के लिए दबिश कर रही है. इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और फौजी को गिरफ्तार करने के लिए बुलंदशहर पुलिस की टीम का एक गत्था बुलंदशहर के लिए रवाना हो गया है.

वीडिय़ो से मिला सुराग!
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए बुलंदशहर हिंसा के वीडियो से पुलिस को क्लू मिला है. इस वीडियो में फौजी साफ तौर पर पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार पर गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जम्मू फौज की एक यूनिट से बातचीत की और जांच में सहयोग देने के लिए कहा.

गृह विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट
वहीं, एडीजी इंटेलीजेंस एसपी शिरोडकर ने मामले में अपनी जांच रिपोर्ट गृह विभाग सौंपी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या और आम नागरिक सुमित की हत्या एक ही बोर की गोली लगने से हुई थी. इस रिपोर्ट में इस पूरी वारदात को पहले से ही प्लान बताया गया था.

यह भी पढ़ें : 6 दिसंबर: अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

टूट रही थी मस्जिद, ‘रो रहे थे राष्ट्रपति, सो रहे थे प्रधानमंत्री’

विवादित ढ़ांचे की 26वीं बरसी पर बाबरी के पक्षकार इकबार अंसारी को मिली धमकी, कहा…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *