बुलंदशहर की काली नदी में मिला अज्ञात शव, दहशत में लोग

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में क्राइम का स्तर दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है  और शवों का मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा. आपको बता दें 4 दिन पहले बुलंदशहर से सटे खुर्जा के नाले मे नईम नामक युवक का शव मिला था  जिसका खुलासा बुलंदशहर पुलिस द्वारा कर दिया गया था.

गांव में दहशत का माहौल

ऐसा ही मामला बुलंदशहर थाना छतारी के गांव बिकुपुर काली नदी मे आज अर्धनग्न अवस्था मे युवक का अज्ञात शव मिलने से आस-पास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.  मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा बताया गया कि अज्ञात पड़े हुए शव को जंगली जानवर नोंच-नोंचकर खा रहे थे.  तभी लोगों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है. पुलिस द्वारा अभी तक की जांच में अज्ञात शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *