प्रयागराज : इलाहाबाद, कानपुर जैसी शहरों में पढ़ने वाले छात्र, जो अपनी पॉकेट मनी या एक्ट्रा इनकम के लिए कोई विकप्ल की तलाश कर रहे हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस एक मौका दे रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रयागराज में कुंभ के दौरान वालंटियर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर वह सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो कुंभ स्नान के दौरान पुलिस और लोगों की मदद करने के इच्छुक हैं.
यह भी पढें : हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी से मिले ये प्रतिबंधित सामान
हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी
पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्पष्ट तौर पर इस बात को लिखा है कि वालंटियर की पकड़ हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर होनी चाहिए. वालंटियर को न सिर्फ यह दोनों भाषाएं बोलनी आनी चाहिए, बल्कि पढ़नी और लिखनी भी आने चाहिए.
पत्रकारिता के छात्रों को तरजीह
यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात को भी स्पष्ट किया है कि इन पदों पर पत्रकारिता के क्षेत्र के छात्रों को तरजीह दी जाएगी. इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार kumbhmelapolup@gmail.com पर अपना रिज्यूम भेज सकते हैं.
