नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी आमना-सामना होने पर अक्सर एक दूसरे का हाल लेते दिखाई देते हैं. कई मौकों पर देखा गया है कि, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने हाथ मिलाकार आपस में बातचीत भी की है. लेकिन पांच राज्यों के परिणाम के बाद पहली बार एक-दूसरे के सामने आए पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की और नजरें बचाकर निकल गए.
यहां हुआ था आमना-सामना
दरअसल, संसद भवन पर हुए आंतकी हमले की 17वीं बरसी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. संसद भवन परिसर में हुए इस कार्यक्रम में शहीद हुए लोगों को लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी.
पूर्व पीएम से मिले लेकिन राहुल गांधी से नहीं
इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और पीएम मोदी थोड़ी दूरी पर ही खड़े थे. दोनों ने एक दूसर को अनदेखा करते हुए आगे बढ़े. हालाकि, इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का हालचाल जरुर लिया था.
बीजेपी के नेताओं ने मिलाया राहुल गांधी से हाथ
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भले ही राहुल गांधी से कोई बात नहीं की हो, लेकिन उनके दो मंत्रियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल राहुल गांधी से हाथ मिलाते और बातचीत करते नजर आए.
ऐसा पहली बार हुआ है
संसद भवन का गलियारा हो या कोई सरकारी कार्यक्रम इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब भी मिले हैं. कुशलक्षेम पूछते दिखाई दिए हैं लेकिन पांच राज्यों के परिणाम के बाद की ये अधूरी मुलाकात कई सवालों को जन्म दे गई. जाहिर है सियासी गलियारों में इसके तमाम मायने निकाले जाएंगे.
