ग्रहों की रोजाना बदलती चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है. कई बार ये प्रभाव नकारात्म होते हैं तो कई बार हमारे लिए शुभ संकेत लेकर आते है. शुभ संकेतों से हमें खुशी मिलती है, लेकिन कई बार नकारात्मक प्रभावों से हमें अवसाद और कई सारे मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर आने वाली परिस्थिति के लिए हम पहले से ही तैयार रहें तो यह हमारे लिए बेहतर रहता है. तो आइए जानते हैं कैसा गुजरेगा आपका शुक्रवार हमारे आज के राशिफल में…

मेष : आज किसी खास इंसान से दिल की बात कहने के लिए परफेक्ट दिन है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं और कहने में डर रहे हैं तो आज बेहिचक होकर अपनी बात को उसके सामने रख सकते हैं.

वृष: आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्मेदारी दी जा सकती है. जिससे आप अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं. आलस्य को दूर करने और मानसिक अशांति के लिए योग कर सकते हैं.

मिथुन: आज का दिन पैसों के मामले में अच्छा है. पैंसे से जुड़ा हर फैसला सही साबित होगा. गैररूरी खर्च पर काबू रखें. वाणी पर संयम रखने से बिगड़े काम बनेंगे. नये काम की शुरुआत करने का अच्छा समय है.

कर्क: प्रसन्नता आपको ज्यादा जीवन्त, उर्जावान एंव सजृनशील बनायेंगी. धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि बढ़ेगी. परिवर्तनशील समय से सकारात्मक उर्जा प्रवाहित हो रही है, इस उर्जा को अपने में समाहित करने की कला आनी चाहिए.

सिंह: आज आप ताजगी महसूस करेंगे. ऑफिस में अधिकारी आप से खुश रहेंगे. इस बात से आपकी प्रसन्नता और बढ़ जाएगी. व्यापार में गलत तरीके से पैसे मिलेंगे जिसे अपने पास न रखें. पारिवारिक जीवन खुशीपूर्वक बीतेगा.

कन्या: परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी. गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा. जीवन को सहजता से जीने का प्रयास करें.

तुला: जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे. इस समय कुछ लोगों को ऑफिस का दबावपूर्ण कार्य जीने नहीं दे रहा है. पति व पत्नी के आपसी न समझ के कारण पूरा परिवार तनाव ग्रस्त हो सकता है.

वृश्चिक: आज कोई भी नकारात्मक विचार मन में न आने दें. शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से आज पूरा दिन सफल रहेगा. परिवारजनों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा. अच्छी खबर आएगी. आज का दिन आपके लिए भाग्य साथ लेकर आया है.

धनु: रिवारवालों से कोई बात न छिपाएं. खास समारोह में शिरकत कर सकते हैं. किसी करीबी को अपने राज न बताएं, ऐसा करना महंगा पड़ सकता है.

मकर: नकारात्मक व भावनात्मक सोच को बदलना होगा. आज व्यावसायिक क्षेत्र के हर काम सफल होंगे. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को कम करने की पूरी कोशिश करें, बाद में परेशानी बढ़ सकती है. स्फूर्ति के अभाव में अच्छा अवसर हाथ से निकल जाएगा.

कुंभ: आज ज्यादा गुस्सा करना भारी पड़ सकता है. जिम्मेदारियों से मुंह न फेरें और उनका डटकर मुकाबला करें तभी अपने-आपको साबित कर पायेंगे.

मीन: आज मन अस्वस्थ्य रहेगा सकता है. जो बोले सोच समझकर बोलें. बेहिसाब धन खर्च होगा. मित्रों के साथ अनबन होने की संभावना है. धनहानि और मानहानि से मन में नकारात्मकता आएगी. व्यापार में लाभ मिलेगा.
