राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. जहां शादी से पहले लड़कियां अपने होने वाले मंगेतर के बारे में जानने के लिए आरटीआई दाखिल कर रही हैं. इस मामले ने पुलिस को भी परेशान और हैरान कर दिया है.
दराअसल गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में पिछले कुछ दिनों में करीब 10 आरटीआई ऐसी लगाई जा चुकी हैं. जिसमें शादी से पहले लड़कियां अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए बारे में सब कुछ जानना चाहती हैं. इन आरटीआई से इंदिरापुरम पुलिस भी परेशान है. क्योंकि इन आरटीआई में बेहद अजीबोगरीब सवाल पूछे गए है जैसे कि उनकी जिस शख्स से शादी होने वाली है उसका बैकग्राउंड क्या है लड़के का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है या फिर उसका जो पासपोर्ट है वो सही है या गलत. इसके अलावा लड़कियां यह तक जानना चाहती हैं कि लड़के के घर की जो रजिस्ट्री है वो किसके नाम पर है और हैरानी इस बात की है कि लड़कियों ने इस आटीआई में कुछ पर्सनल सवाल भी पूछे हैं.
लड़कियों का मानना है कि अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में वह पहले से सब कुछ जान लेना चाहती हैं. जिससे आगे चलकर रिश्तो में किसी तरह की खटास पैदा ना हो. वहीं इस मामले में गाजियाबाद के एसपी सिटी का कहना है कि कानूनी तौर पर आरटीआई के जरिए किसी अजनबी को मांगी गई डिटेल नहीं दी जा सकती है. इसलिए इन आरटीआई में मांगी जानकारी को नहीं दिया जा सकता. जिसके चलते लड़कियों को समझाने की भी कोशिश की जा रही है.
कुल मिलाकर आरटीआई मांगने के इस मामले में पुलिस को भले ही परेशान कर दिया है. लेकिन सीधे तौर पर देखें तो लड़कियों के लिए यह सही भी है. क्योंकि आजकल शादी से पहले लड़का या लड़की की तरफ से बोले गए छोटे से झूठ की वजह से रिश्ते टूट रहे हैं. जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच जाता है और ऐसा ना हो उसी को सुनिश्चित करने के लिए लड़कियों ने यह अनोखा कदम उठाने की पहल की है.
एक नजर इधर भी…
सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’
इस दिन मुंबई में बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगे निक-प्रियंका, सामने आया कार्ड
ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर
