खुशखबरी! सोने के दाम में आज भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

अपना एनसीआर

नई दिल्ली. सोने और चांदी (Gold Silver) के दाम में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है और ये सोना-चांदी खरीदने के लिए सुनहरा मौका बन रहा है. सोने के प्रति 10 ग्राम दाम में आज 350 रुपये से भी ज्यादा नीचे के लेवल देखने को मिले हैं. सोने के दाम एमसीएक्स पर फरवरी वायदा के लिए बेहद बड़ी गिरावट के साथ दिखाई दे रहे हैं. सोना 363 रुपये या 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 47,658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है. वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1007 रुपये या 1.62 फीसदी की गिरावट के बाद 61,231 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार देखा जा रहा है. चांदी के ये दाम मार्च वायदा के हैं.

Also Read: Coronavirus: अब ड्रैगन फ्रूट में भी मिला कोरोना वायरस, आगे क्या होगा?

ग्लोबल बाजार में भी गिरे Gold और Silver के दाम
ग्लोबल बाजार में आज भी सोना और चांदी के रेट लाल निशान में ही दिखाई दे रहे हैं. कॉमेक्स पर सोना 22 डॉलर या 1.21 फीसदी की गिरावट के बाद 1803 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा चांदी में भी 2.37 फीसदी की गिरावट है और ये 22.62 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रही है.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *