मऊ: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनेता चुनाव जीतने के लिए सरे हथखण्डे अपना रहे है | कभी राम मंदिर, कभी जीएसटी तो कभी हनुमान जी को दलित बता कर किसी तरह से वोटरों को अपनी ओर करके केंद्र में सरकार बनाना चाहते है| सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी गुरुवार को मऊ पहुंचे. यहां केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर शब्दों के बाण चलाए. अखिलेश के भाषण से भरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. उन्होंने कई बार भाजपा पर चुटकी ली तो वहीं तंज कसते हुए धन्यवाद भी कहा.
अखिलेश यादव ने पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी बंगले को खाली करते समय उनके ऊपर नल की टोटी को गायब करने का आरोप लगाया गया था. जिसका बदला वह फिर सत्ता में आने के बाद लेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तो भाजपा के मंत्रियो के सरकारी बंगले से चिलम को ढूंढेगी और चिलम में क्या भर के पीया जाता है. यह गाजीपुर वाले बहुत अच्छी तरह से जानते है. निश्चित तौर पर आरोप प्रत्यारोप के बाद सपा अपने अपमान का बदला चुनाव में “टोटी के बदले चिलम” को हवा देकर जनता को अपने पाले में करना चाहती है.
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सबका साथ लेकर अगले चुनाव में भाजपा से फिर हिसाब लिया जाएगा. भाजपा धर्म और जाति में नफरत फैलाकर समाज में विद्वेष फैला रही है. ओबीसी में अति पिछड़ों और अनुसूचित जाति में महादलितों के लिए आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने फायदे के लिए भाजपा बंटवारे का खेल कर रही है. लेकिन सपा ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का फार्मूला तैयार कर लिया है. पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर सबको धोखा दिया है औऱ इसके लिए वाट्सएप और सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाया.
वहीं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को तो नौकरी और मानदेय बढ़ाने के नाम पर शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों, आशाओं को धोखा दिया गया. वहीं प्रदेश में आज बेटिया सुरक्षित नहीं रह गई हैं. उन्होंने आगरा की घटना को लेकर कहा कि भाजपा विधायक के पुत्र ने सरेआम लड़की से छेड़खानी की, तब सीएम नहीं बोले ठोक दो.
