सारी दुनिया मना रही है खुशियों का त्य़ोहार, ऐसे कहा Merry Christmas

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का प्रमुख पर्व माना जाता है. यह पर्व विश्व में फैले ईसा मसीह के करोंड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है. हर साल क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था. क्रिसमस दुनिया भर के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है. ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार को बहुत उत्साह, कई तरह की तैयारियां और सजावट के साथ मनाते हैं.

ईसाइयों में क्रिसमस के उत्सव की तैयारियां चार हफ्ते पहले से ही होने लगती है और यह पर्व 12 दिनों तक मनाया जाता है. इसे पूरी दुनिया में एक धार्मिक और पारंपरिक पर्व के रुप में मनाया जाता है. वैसे क्रिसमस को मनाने की परंपरा क्षेत्रों के लिहाज से अलग-अलग होती है. इस दिन पर उपहार बांटना, क्रिसमस कार्ड देना, दोस्तों के साथ भोज करना, ईसाई भजन और गीत गाने आदि का रिवाज है.

आपको बता दें कि 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था. जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार व इंसानियत की शिक्षा दी. उन्होंने दुनिया के लोगों के प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था. इन्हें ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है. उस वक्त के शासकों को जीसस का संदेश पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने जीसस को सूली पर लटका कर मार डाला था.

एक सप्ताह की छुट्टी और त्योहार
ऐसी मान्यता है क्रिसमस के दिन ईसाई लोग अपने घर को भलीभांति सजाते हैं. वहीं क्रिसमस की तैयारियां पहले से ही होने लगती हैं और लगभग एक सप्ताह तक छुट्‍टी रहती है. बाजारों की रौनक बढ़ जाती है. घर और बाजार रंगीन रोशनियों से जगमगा उठते हैं. माना जाता है कि जिस रात जीसस का जन्म हुआ था. उस रात जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे और फलों से लद गए. इसलिए क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाने लगा. मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को घर में सजाने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं और घर से हर तरह का तनाव दूर हो जाता है. वहीं इसको सजाने से जीवन में नई आशा पैदा होती है. साथ ही क्रिसमस ट्री पर लगा छोटा सा सांता क्लॉज जीवन में छोटी-छोटी चीजों से मिले वाली खुशियों का अहसास कराता है.

प्रभु यीशु के जन्म पर ‘देवदूत’ ने मां मरियम को सितारों से रोशन सदाबहार फर भेंट किया था. तभी से क्रिसमस ट्री को फर से सजाया जाता है. क्रिसमस ट्री को बहुत शुभ माना जाता है. क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *