मुबंई : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद लव बर्ड्स 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाज से शादी करके बंधन में बंध गए. इसके बाद दोनों ने बेंगलुरु और मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया. शादी के डेढ़ महीने बाद दीपिका ने रणवीर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों लव बर्ड्स चार साल पहले ही एक दूसरे से सगाई कर चुके थे और दोनों ने यह सीक्रेट पूरी दुनिया से छिपा कर रखा था. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद दीपिका पादुकोण का कहना है. दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों ने चार साल पहले ही एक दूसरे के साथ सगाई कर ली थी और दोनों ने इस बात की खबर किसी को नहीं लगने दी थी.
वहीं अगर आपको याद हो तो साल 2016 में भी दोनों की सगाई की खबरें आई भी थी लेकिन उस दौरान दोनों ने न तो इन सुर्खियों पर अपनी सहमति जताई थी और न ही इससे इनकार किया था. हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे यह खबर चर्चा से बाहर हो गई.
अगर दोनों के अपकपिंग फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ रिलीज हो चुकी है. तो वहीं दीपिका लगभग एक साल बाद निर्देशक मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ से कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे. आपको बता दें कि यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर अधारित है.
