नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 58 के जिस पार्क में पुलिस ने नमाज पढ़ने से रोक लगाई है. वहीं आज सुबह से पुलिस का पहरा है और कोई अब वहां न पढ़ सके इसके लिए प्राधिकरण ने भी कुछ ऐसा कदम उठाया है जिसने बवाल का रूप ले लिया है. दरअसल नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 में मौजूद कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह अपने कर्मचारियों को पार्क में नमाज पढ़ने से रोकें. इस आदेश के बाद आज पहला शुक्रवार है. इसी को देखते हुए सुबह से ही पुलिस ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं.
पुलिस आज सुबह से ही वहां पहरा दे रही है. इसी के साथ कोई उस पार्क में नमाज न पढ़ सके इसके लिए पूरे पार्क में प्राधिकरण ने पानी भर दिया है. प्राधिकरण की एस हरकत से लोग परेशान हैं और वहां बवाल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस ऐसा कैसे कर सकती है. हम इसका विरोध करेंगे.
आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने हाल ही में सेक्टर 58 में स्थित कंपनियों को खुले में नमाज पढ़ने को लेकर मना किया गया था. पुलिस ने आदेश दिया था कि कंपनी अपने कर्मचारियों को स्थानीय पार्क में नमाज पढ़ने से रोके. इसके बाद से ही यह विवाद बढ़ता जा रहा है. इतना ही नहीं कांग्रेस नेता संपूर्णानंद ने यूपी के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि पूरे राज्य में बिना इजाजत लगने वाली आरएसएस की शाखाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाए. उन्होंने ये भी कहा है कि जिले-जिले में जाकर बीजेपी का पर्दा फाश करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने राज बब्बर से बात करने के बाद डीजीपी को यह चिट्ठी लिखी है. नोएडा में जो हुआ वह बहुत गंभीर है.
