आपकी थाली में परोसे जा रहे अंडे में शेम्पू, कत्था तो नहीं…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं. इन दिनों वैसे भी उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में तापमान 2 डिग्री तक चल गया है, ऐसे में अंडा खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. इन सर्दियों में अगर आप भी अंडों के शौकीन हो चुके हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए, क्योंकि जिस अंडे को आप सेहतमंद समझ कर खा रहे हैं वो आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है.

900 क्रेट फार्म अंडे बरामद
दरसअल, शनिवार सुबह लखनऊ पुलिस ने आलमबाग इलाके में स्थित एक व्यापारी के घर पर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मिलावटी अंडों की एक पूरी खेप बरामत की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने व्यापारी के यहां छापेमारी के दौरान 900 क्रेट फार्म और 300 क्रेट रंगे हुए अंडे बरामद किए हैं.

शेम्पू, कत्था से बनता था देसी अंडा
आरोपियों ने पुलिस हिरासत में कहा है कि वह शेम्पू, कत्था, चाय की पत्ती से बचे हुए पानी को मिलाकर देसी अंडा बनाते थे. व्यापारी ने बताया कि अंडे के गोलमाल का यह खेल फार्मी अंडों को देसी अंडे बताकर बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा था. पुलिस हिरासत में व्यापारियों ने इस बात को भी कुबूल किया है कि यह अंडे सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हैं.

फिलहाल पुलिस ने अभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों को आशंका है कि गोलमाल अंडों का यह जाल पूरे प्रदेश में फैला हुआ हो सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *