अभी-अभी सीएम योगी का बड़ा प्लान, 15 को नहीं खुलेगा लॉकडाउन !

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस  संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार लॉकडाउन पीरियड को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है. अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सोमवार को इसके संकेत दिए. अवनीश अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है उससे प्रदेश में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है. अगर ऐसा ही रहा तो 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोलना संभव नहीं होगा.

मरकज से मामले बढ़े

जिले-जिले से पकड़े जा रहे जमातीउन्होंने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की वजह से ही कई जिलों में संक्रमण फैला है. सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा में मिले हैं. उसके बाद मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, शामली, गाजियाबाद आदि जिले हैं. अवनीश अवस्थी ने बताया कि शाम चार बजे तक यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 305 हैं. इनमें से 159 लोग वे हैं, जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन में हिस्सा लिया था.

लॉकडाउन हटाना असंभव- अवस्थी

उन्होंने कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है. उससे लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटाना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अब जमात से जुड़े जिन लोगों में संक्रमण पाया गया है उनके संपर्क में आया है उनको ट्रेस किया जा रहा है. अगर एक भी कोरोना संक्रमित बच जाता है तो पूरे प्रयासों पर पानी फिर जाएगा. इसी कारण प्रदेश में अब भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को अब लॉकडाउन खुलेगा कि नहीं. यह जरूरी नहीं है. अभी लॉक डाउन खुलने में समय लग सकता है. यहां अभी से लॉकडाउन के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है. यह कब खुलेगा अभी तय नहीं है. 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलना अभी तय नहीं है

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *