लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा समझौता किया जिससे बड़े ही आसानी से श्रद्धालु कुंभ मेले में शामिल हो सकेंगे और बिना किसी दिक्कत के वैष्णो देवी के दरबार जा सकेंगे. सीएम योगी ने सोमवार को अपने आवास पर यूपी के साथ जम्मू कश्मीर और हिमांचल प्रदेश सरकार के साथ एक करार किया. ये करार अंतर्राज्यीय बस सेवा को लेकर किया गया.
सीएम योगी ने इस करार को लेकर कहा कि “जिस तरह से दुनिया तेजी से बढ़ रही है, उस स्थिति में आम जनता और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को और अधिक तेज करना होगा. अब कुंभ से कटरा सीधे बस सेवा चलेगी. जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी, अमरनाथ की गुफा तथा श्रीनगर की वादियों में पयर्टन का मौका प्रदेश की जनता की मिलेगा. इससे पयर्टन उद्योग को ही नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.”
उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की और कहा कि राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और अब हिमांचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ किए गए इस अन्तर्राज्यीय समझौता प्रदेश की जनता को पर्यटन और तीर्थाटन पर जाने के प्रेरित करने वाला है. इस करार के दौरान मौके पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हिमांचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव मौजूद रहेष साथ ही जम्मू कश्मीर और हिमांचल प्रदेश और प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे. सीएम योगी ने जम्मू-कश्मीर के लिए कुंभ से कटरा तक चार जनरथ बसों को रवाना किया.
सीएम योगी ने कुंभ के आयोजन को भव्य और अलौकिक बताते हुए कहा कि कुंभ में सभी राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के अलावा देश भर के छह लाख गांवों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने यूपी को जम्मू-कश्मीर आने का निमंत्रण दिया. मलिक ने कहा कि पूरे राज्य में शांति का माहौल है. अब पत्थरबाजी भी नहीं होती और युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आतंकवाद के खात्मे की पॉलिसी लाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने जानकारी दी कि मां वैष्णो देवी में इस साल 86 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे. राज्यपाल को इस बात की उम्मीद है कि दोनों राज्यों के बीच बसों के आवागमन से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा.
500 शटल बसें चलेंगी-मंत्री
परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस बारे में कहा कि यह समझौते एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि “जम्मू-कश्मीर के लिए कुंभ से कटरा तक आज से ही बसें चलने लगेंगी. जबकि हिमाचल प्रदेश के साथ करार की आज शुरूआत हो गई है. प्रदेश सरकार ने कुंभ के मेले में गरीबों के लिए 5500 और कुंभ में 500 शटल बसें चलाई हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब और गुजरात राज्य के साथ भी समझौते किए जाएंगे.”
क्य़ा होगा एसी बसों का किराया
प्रयागराज, लखनऊ, कश्मीरी गेट वाया कटरा जिसका किराया महज 1333 रुपये होगा.
लखनऊ से आगरा, मथुरा, कश्मीरी गेट, वाया कटरा जिसका किराया महज 1197 रुपये होगा.
लखनऊ से सहारनपुर, जालंधर, पठानकोट व कटरा जिसका किराया महज 1103 रुपये होगा.
लखनऊ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर वाया कटरा जिसका किराया महज 1127 रुपये होगा.
