अलीगढ़ : एक सीआईएसएफ (Cisf) के जवान ने पत्नी (Wife) की चाकू मारकर हत्या कर दी और खुद जहर (poision) खा लिया. जवान को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मूल रूप से बिहार (Bihar) के पटना का रहने वाला सीआईएसएफ जवान जंवा थाना इलाके के पावर हाउस में तैनात थाा वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सरकारी फ्लैट (Flat) में रहता था
घरेलु विवाद से था परेशान
बताया जा रहा है कि गृह कलेश की वजह से जवान ने अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया है. दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता थाा बीती रात भी झगड़ा हुआ, जिसके बाद जवान ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और खुद जहर खा लियाा पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जवान अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
पावर हाउस में तैनात था
जवा थाना क्षेत्र में स्थित कासिमपुर पावर हाउस में जवान तैनात था. पटना के रहने वाले जवान अजीत कुमार (32) ने साल 2017 में सीआईएसएफ ज्वाइन किया था. काफी समय से वह कासिमपुर पावर हाउस के प्रबंधक आरकेवाईके आवास पर ड्यूटी कर रहा था. मंगलवार सुबह उसके ड्यूटी पर ना पहुंचने पर स्टाफ ने फोन किया. फोन ना उठाने पर स्टाफ का एक जवान अजीत के क्वार्टर पर पहुंचा, जिसका दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी.
दरवाजा तोड़कर निकाली लाश
जवान ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पत्नी जूली कुमारी (30) मृत हालत में पड़ी थी, जबकि अजीत तड़प रहा था. यह देख उसने तत्काल स्टाफ सहित थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान अजीत को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है
