नोएडा-ग्रेटर नोएडा को सौगात देने आज मुख्यमंत्री नोएडा आए हैं, यहां वो एक्वा मेट्रो का उद्घाटन करेंगे…जानिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा से जुड़ा शेड्यूल
सीएम योगी का ‘मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा के दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान वो नोएडावासियों को एक्वा लाइन मेट्रो के अलावा विकास कार्यों की कई सौगात देंगे.
क्या है मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
इस तरह होगा सीएम का कार्यक्रम
सुबह 9:10 बजे- लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सीएम रवाना
सुबह 11:00 बजे- सेक्टर-85, नोएडा हेलीपैड पर उतरे
सुबह 11:10 बजे- निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में
दोपहर 12:35 बजे- सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे, एक्वा लाइन का उद्घाटन करेंगे.
दोपहर 01:35 बजे-डिपो मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर नोएडा, यमुना ब्रिज व अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
दोपहर 2:15 बजे- ग्रेटर नोएडा के टेग्ना इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे.
दोपहर 3:25 बजे- टेग्ना इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी परिसर में बने हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे.
