चारा-पानी के अभाव में सैकड़ों गायों ने तोड़ा दम, ग्राम प्रधान ने किया ये काम

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गोरक्षा के नाम पर तमाम जतन कर रही, बावजूद इसके नौकशाहों की लापरवाही से सरकारी गौशालाओं में बेजुबान दम तोड़ दे रहे. बानगी के तौर पर अमेठी लोकसभा क्षेत्र के हलियापुर की उस गौशाला में चारा-पानी के अभाव में गायों ने दम तोड़ा है जिसका कुछ दिन पहले सरकार के मंत्री ने उदघाटन किया था.

गायों के दम तोड़ने के बाद ग्राम प्रधान ने गौशाला से एक साथ सभी मवेशियों को छोड़ दिया. किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई, इससे आक्रोशित किसानों ने लाठी-डण्डे लेकर मवेशियों को फैजाबाद की सीमा में खदेड़ दिया.
आपको बता दें कि क्रेडिट लेने के लिए योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने एक महीने पहले हलियापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बनी गौशाला का आनन-फानन में उद्घाटन किया था. इलाके के ग्रामीणों की मानें तो न तो चारा- पानी की व्यवस्था की गयी थी न ही ठण्ड और बरसात से बचने के लिए टीनशेड लगाए गए थे.

आलम ये हुआ कि एक महीने के अंदर लगभग तीन सौ के आसपास गोवंश मर गये. जिसे देख ग्राम प्रधान ने गौशाला से एक साथ सभी मवेशियों को छोड़ दिया. भारी तादाद में निकले गोवंशो ने किसानों की कई एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया. अचानक मवेशियों के खेतों में पहुंचने से किसानों में आक्रोश फैल गया. किसानों ने लाठी-डण्डे लेकर मवेशियों को फैजाबाद की सीमा में खदेड़ दिया.

उधर जब मवेशी अयोध्या जिले के पीठला गांव में घुसे तो वहां पर भी किसानों ने मोर्चा संभाल लिया. ग्राम प्रधान पति अखंड प्रताप सिंह का दावा है कि गौशाला की क्षमता 500 मवेशियों की है,जबकि 1000 से ज्यादा मवेशी हो गये थे. आसपास के इलाकों के ग्रामीण लगातार मवेशियों को लाकर यहां छोड़ रहे थे. जिससे हालात बिगड़ गये.

प्रशासन ने भी कोई सहयोग नहीं किया, उल्टे प्रशासनिक अधिकारी दबाव बना रहे थे. बुधवार की रात 49 मवेेशी मर गये. जिससे मवेशियों को छोड़ना पड़ा. दरअस्ल अमेठी लोकसभा का ये क्षेत्र जिला सुल्तानपुर में आता है, इसलिए डीएम विवेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया है. उन्होंने जांच कराकर उचित कार्यवाही की भी बात कही है.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सुल्तानपुर की सभी खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *