मंगेतर संग बिताए यादगार पलों को करना चाहती थी कैमरे में कैद,आ गई मौत

बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

चेन्नई : चेन्नई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां सेल्फी लेने की कोशिश कर रही एक महिला कुएं में गिर गयी. खबरों की मानें तो ये वाकया कंडीगल गांव का है. टी मर्सी स्टेफी और उनके मंगेतर डी अप्पू कंडीगल गांव के पास स्थित एक खेतीबाड़ी की ज़मीन देखने गए थे. इसी दौरान कुएं के पास सेल्फी लेने की इच्छा हुई. कुएं के पास मर्सी का पैर फिसल गया और उनकी मौत हो गई.

मंगेतर भी कुएं में गिरा

मर्सी खेत में लगे हुए कुएं के पास सेल्फी लेना चाहती थी. कुआं पुराने तरीके से बनाया गया था और इसलिए उसमे साइड पे सीढ़ियां दी गयी थीं. सेल्फी लेने के इरादे से अप्पू और मर्सी सीढ़ियों पर चढ़कर बैठ गए. मर्सी सीढ़ी के कोने पर बैठकर अपने मंगेतर के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं. ऐसा करने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गयीं. अप्पू भी मर्सी को बचाने कि कोशिश में कुएं में गिर गए.

जनवरी में होने वाली थी शादी

टी मर्सी स्टेफी पट्टबीरम के गांधीनगर की निवासी थी और उनके मंगेतर डी अप्पू नवजीवन नगर में रहते है. बता दें कि इन दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जनवरी में इनकी शादी होने वाली थी. ये दोनों पास ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे.अप्पू की चीख सुनकर एक किसान उनकी मदद करने पंहुचा. वह अप्पू को बचाने में सफल रहा लेकिन मर्सी को नहीं ढूंढ पाया. वहां के निवासियों ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से मर्सी के शव को बाहर निकाला.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मुथापुडुपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हो गया है. मर्सी के शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए गवर्नमेंट स्टैनले हॉस्पिटल भेज दिया गया है. अप्पू का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. इस मामले की अभी भी पुलिस जांच चल रही है

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *