भारत के टमाटर बैन करने का ऐसे जवाब देगा पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

पुलवामा हगले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का माहौल लगातार बना हुआ है. देश के लोगों के साथ-साथ भारतीय सरकार भी पाकिस्तान के खिलाफ एक से एक सख्त कदम उठाने में लगी हुई हैं. इस बार भारत ने पाकिस्तान में टमाटर का सप्लाई बंद कर दिया. जिसके चलते वहां टमाटर के दामों ने आसमान को छू रखा है और इनके दाम लगभग 200 रुपये किलो तक पहुंच गए.

वहीं भारत द्वारा उठाए गए इस कदम का विरोध करते हुए पाकिस्तान के एक पत्रकार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें उनका कहना है कि वो पाकिस्तान में टमाटर बंद करने का जवाब एटम बम से देंगे. इस पाकिस्तानी पत्रकार की विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. साथ ही इसे लोग भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

वायरल हो रही इस वीडियो में पाकिस्तान के पत्रकार ने कहा कि ”इंडिया को लगता है कि पाकिस्तानी टमाटर के बिना जिंदा नहीं रह सकते. लेकिन हम ये टमाटर उनके मुंह पर मारते हैं. इंडिया में टमाटर जल रहे हैं. मैं हिंदुस्तान को बता देना चाहता हूं पाकिस्तान के पास एटम बम हैं और ये भारत के लिए ही बनाए गए हैं.”इसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार आगे कहता है कि ”अब वक्त आ गया है जब टमाटर का जवाब एटम बम से दिया जाएगा. हम टमाटर की जगह दही का इस्तेमाल करेंगे. अगले साल हम इतने टमाटर उगा लेंगे कि भारत यहां से टमाटर लेगा. भारत को पाकिस्तान के एटम बम से डरना चाहिए.”

वहीं इस वीडियो को लेकर चुटकी लेते हुए भारत के पत्रकार राहुल देव ने पाकिस्तानी को लिखा कि ”इस बहादुर पाकिस्तानी को सुन कर मैं डर से थर थर कांप रहा हूं. टमाटर का जवाब एटम बम से? तौबा तौबा। अब भारत का क्या होगा? खुदा ने हंसाने के कैसे कैसे इंतज़ाम कर रखे हैं!”साथ ही ये पत्रकार अपने कान को बार-बार पकड़कर तौबा-तौबा भी बोल रहा है. वहीं जब पत्रकार ये वीडियो बना रहा था तब उसके पीछे बैठे और खड़े लोग हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *