नोएडा : जेवर एयरपोर्ट का जल्द ही शिलान्यास हो सकता है, माना जा रहा है इसी हफ्ते पीएम मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास कर सकते हैं, दरअसल, 9 मार्च को पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं, यहां वो पंडित दीन दयास शोध संस्थान व राष्ट्रीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे, ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम इस दौरान जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट व खर्जा में 12 हजार करोड़ की लागत से बन रहे पावर स्टेशन का भी शिलान्यास कर सकते हैं, पीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है
केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने दी जानकारी
नोएडा से सांसद व केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह 10.45 बने ग्रेटर नोएडा पहुंचे, यहां वो लगभग एक घंटे तक रहेंगे, इस दौरान वो ग्रेटर नोएडा में बने 289 करोड़ की लागत से तैयार हुए नेशनल म्यूजियम कागैलरी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे,
एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर स्थिती गुरुवार रात तक होगी साफ
प्रधानमंत्री दौरे की खबरें के बाद से अटकलें तेज हो गई है कि पीएम एयरपोर्ट का भी शिलान्यास कर सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारी पुष्टी नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते पीएम दोनों प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास कर सकते हैं
दौरे को लेकर अधिकारी हुए सक्रिय
पीएम के नौ मार्च को ग्रेटर नोएडा में आने की जानकारी मिलते ही केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुण गोयल और डीजी (एएसआई) ऊषा शर्मा नैशनल म्यूजियम परिसर में पहुंचे, उनके साथ अन्य अधिकारियों की भी टीम थी, अधिकारियों की यह टीम लगभग एक घंटे तक यहा रही, गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे पीएमओ से एसपीजी की टीम कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने के लिए पहुंची
