अलीगढ़ में कौन खोलेगा जीत का ताला ? मुस्लिम प्रभावी वाली सीट पर कैसे जीतेगी बीजेपी?

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : उत्तर-प्रदेश में अलीगढ़ जिला काफी प्रभाव वाला है, तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिहाज से भी काफी अहम शहर है, पश्चिम उत्तर प्रदेश में बसा अलीगढ़ मुस्लिम आबादी का वर्चस्व भी काफी है, यहां की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी काफी सुर्खियों में रहता है, लिहाजा ये लोकसभा सीट किस पार्टी के खाते में जाती है पूरे देश की नजर इसपर रहती है

20 फीसदी मुस्लिम बदल सकते हैं रुख
अलीगढ़ में करीब 20 फीसदी मुस्लिम आबादी है जो किसी भी पार्टी के लिए जीत की गारंटी साबित हो सकती है, हालांकि पिछले चुनाव में ये सीट बीजेपी के प्रत्याशी सतीश गौतम ने जीती थी, मगर अगर 1952 के चुनाव से बात करें तो इस सीट पर लगभग सभी दलों के प्रत्याशी जीतते रहे हैं

सीट का राजनीतिक विश्लेषण
अलीगढ़ लोकसभा सीट
शुरुआत से ही काफी चर्चा में रहने वाली सीट रही, 1952 और 1957 के चुनाव में यहां कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. लेकिन इन चुनाव के बाद लगातार चार चुनाव यहां गैर कांग्रेसी दल ने जीते. इसमें 1967, 1971 भारतीय क्रांति दल और 1977, 1980 में जनता दल ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, 1984 में चली कांग्रेस पक्ष की लहर में कांग्रेस ने यहां वापसी की. पर 1989 के चुनाव में जनता दल के सत्यपाल मलिक ने फिर कांग्रेस को पटखनी दी. इसके बाद से ही ये सीट एक तरह से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बन गई. 1991, 1996, 1998 और 1999 में यहां बीजेपी की शीला गौतम ने लगातार जीत दर्ज की. लेकिन 2004 के चुनाव में कांग्रेस और 2009 के चुनाव में बसपा ने यहां से बाजी मारी..

अलीगढ़ लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों का काफी प्रभाव है लिहाजा यहां से मुस्लिम वोटरों का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में जाता है. अलीगढ़ जिले में करीब 20 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या और करीब 80 फीसदी हिंदू मतदाता हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव के अनुसार यहां करीब 17 लाख मतदाता हैं, इनमें करीब 9.65 लाख पुरुष और 8 लाख महिला मतदाता हैं.

फिलहाल पूरे अलीगढ़ पर बीजेपी का कब्जा
अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें खैर, बरौली, अतरौली, कोल और अलीगढ़ सीटें आती हैं. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ये सभी पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं. साथ ही लोकसभा सीट भी बीजेपी के पास है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *