कोरोना का खौफ, रिपोर्ट आने से पहले की खुदकुशी

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नोएडा : पश्चिमी यूपी में शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नानू पुरी निवासी एक व्यक्ति ने जनपद के कमांड 3 वार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में आला प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर और सैंपल भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल, पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नानू पुरी का है. ननू पुरी निवासी कर्मवीर नाम का एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर एक निजी फैक्ट्री में कार्य करता था.

31 मार्च को ही दिल्ली से आया था

परिजनों के अनुसार युवक बीते 31 मार्च को ही दिल्ली से गांव में आया था और गांव से सीधा शामली सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा था. युवक ने अपने आप को कोरोना वायरस का संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की थी. जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने उसको क्वारंटीन में भेजते हुए वार्ड में भर्ती कराया था. वहां युवक ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर जनपद के आला प्रशासन ने भी आनन-फानन में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के ऊपर उठ रहे सवाल

मृतक की उम्र करीब ४० साल बताई जा रही है. मृतक में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे जिसकी जांच के लिए मेरठ मेडिकल जांच में सैंपल भेजा गया था. आज इस जांच की रिपोर्ट आनी थी, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के ऊपर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *