182 मीटर ही क्यों रखी गई पटेल की प्रतिमा की उंचाई, क्यों रखा नाम’स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ ?

होमपेज स्लाइडर

सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति जिसे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का नाम दिया गया उसका काम अब अंतिम दौर में चल रहा है.31अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी दुनिया की सबसे उंची इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे. बता दें कि, 2013 में बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी नींव रखी थी और अब बतौर पीएम इसका लोकार्पण करेंगे.वहीं इस प्रतिमा को चीन के कारीगरों से बनवाए जाने पर राजनीति गलियारों में बयानबाजी भी जमकर हो रही है.

क्या है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ?
महात्मा गांधी के करीबी और देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल को सम्मान देने के लिए.गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2013 में.सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा की नींव रखी थी.ये प्रतिमा नर्मदा किनारे बने…सरदार सरोवर बांध के 3 किलोमीटर अंदर बनाई गई है.स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया का सबसे ऊंचा स्टैच्यू है.चूकिं सरदार पटेल को लोह पुरुष के नाम से जाना जाता है, इसलिए इस प्रतिमा को बनाने के लिए देशभर से किसान-मजदूरों से लौहा इकट्ठा किया है.मूर्ति का मूल ढ़ांचा कंक्रीट और स्टील से बनाया गया है.मूर्ति के बाहरी ढांचा के निर्माण के लिए तांबे के 5 हजार पैनल का इस्तेमाल किया गया है

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने में कितना खर्च ?
इस भव्य प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 3 हजार करोड़ का खर्चा हुआ है. इस स्टैच्यू के कुछ हिस्से को चीन मे भी बनाया गया है, वहां से पानी के जहाज के जरिए चीन से गुजरात लाया गया है, वर्ल्ड फेमस स्टैच्यू डिजाइनर राम वी.सुतार की देख-रेख में इस प्रतिमा का निर्माण हुआ है.

बेमिसाल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-

वजन – 1700 टन

ऊंचाई – 522 फीट (182 मीटर)

पैर की ऊंचाई – 80 फीट

हाथ की ऊंचाई – 70 फीट

कंधे की ऊंचाई – 140 फीट

चेहरे की ऊंचाई – 70 फीट

सरदार पटेल के जीवन की दिखेगी झलक
नर्मदा किनारे जहां प्रतिमा है.वहां मेमोरियल, म्यूजियम और रिसर्च सेंटर आदि भी हैं.जिसमें देश को एक सूत्र में पिरोने में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका व योगदान की विस्तार से जानकारी होगी.

आखिर क्यों 182 मीटर ऊंची है प्रतिमा ?
प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर रखी गई है, इसके पीछे वजह है की गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं.लिहाजा प्रतिमा को भी 182 मीटर ऊंचा रखा गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *