भईया मुझे बचा लो मासूम चिखती रही फिर दरिंदों ने किया ऐसा काम…

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : बुलंदशहर में बलात्कार की वारदात बढ़ती जा रही हैं, ताजा मामला एनएच 91 का है, जहां एक किशोर अपनी बहन के साथ रात के वक्त घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की, दरिंदे यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और स्कूल में जाकर गैंगरेप किया, जिसके बाद उसे बदवहास स्थिती में छोड़ फरार हो गए

शादी समारोह से लौट रहे थे बहन भाई
दरअसल,  पीड़िता अपने भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक पर अपने घर वापस जा रही थी, जहंगीराबाद के पास दोनों बहन भाई पहुंचे तो पीछे से एक कार आई और बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों गिर गए, कार से 4 लोग निकले और भाई के साथ मारपीट करने लगे उसका मोबाइल छिन लिया और नगदी भी, इस दौरान उन्होंने 13 साल की बच्ची के साथ भी मारपीट की.

क्या इस बार भी 60 फीसदी वोट पाएगी बीजेपी? जानिए बुलंदशहर लोकसभा सीट का गणित

डायल 100 ने किया नजरअंदाज
पीड़िता के भाई का कहना है कि जब बदमाश उनके साथ मारपीट कर रहे थे इस दौरान पुलिस की गाड़ी का हौरन सुनाई दिया तो बदमाश उन्हें गेहूं के खेत में ले गए, और छुपकर बैठ गए, इसपर जब उन्होंने चिल्लाने की कोशिश की तो उनका मुंह दबा दिया, पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी तो सेंट्रो को देखकर नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गई, पुलिस के जाने के बाद बदमाश उसकी बहन को गाड़ी में जबरन डाल कर वहां से भाग गए.

आरोपी फौजी जीतू ने कुबूल की ये बात, बोला हां मैं…

स्कूल परिसर में किया बलात्कार
वहां से बदमाश नाबालिग लड़की को पास के गांव के एक स्कूल ले गए जहां उन्होंने बच्ची के साथ बारी बारी से गैंगरेप किया और बच्ची को बदहवास स्थिती में छोड़कर फरार हो गए,सुबह लोगों ने बच्ची को देखा और पुलिस को सूचित किया जिसपर पुलिस ने महिला अस्पताल में बच्ची को भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेने का दावा किया है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *