लखनऊ : इमरजेंसी के बाद से हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ मथुरा के फक्कड़ बाब इस बार भी निर्दलिय खड़े हो रहे हैं, फक्कड़ बाबा रामायणी एक बार फिर मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं, बाबा साल 1976 से अब तक 8 लोकसभा और 8 विधानसभा चुनाव में उतरे हैं , बाबा को किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली, मगर 16 हार के बावजूद बाबा का उत्साह कम नहीं हुआ, फक्कड़ बाबा एक बार फिर लोकसभा चुनाव में खड़े हो रहे हैं
गुरु जी की बात पर विश्वास
दरअसल, इतनी हार के बावजूद उत्साह में कमी ना होने के पीछे फक्कड़ बाबा के गुरु माने जाते हैं, फक्कड़ बाबा को अपने गुरु के उस वचन पर आज भी उतना ही ऐतबार है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 20वीं बार चुनाव में जीत का ताज जरूर बाबा के सिर बंधेगा.
लखनऊ में राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी यह उम्मीदवार, बीजेपी से रहा है खास कनेक्शन
चुनाव की तैयारी
17वीं बार चुनाव में खड़े हो रहे बाबा का कहना है कि उन्हें हार से कोई फर्क नहीं पड़ता, वो बस 20वें चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि इस बार भी वो पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, इसके लिए उनके भक्त और समर्थक उन्हें चंदा भी दे रहे हैं, उनके पास अभी तक 25 हजार रुपए जमा हो चुके हैं.
वोट के लिए इस प्रत्याशी ने किया मंच पर ऐसा काम…
