लखनऊः लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जानें का सिलसिला जारी है. इसी बीच बीजेपी के एक दिग्गज नेता ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है और पार्टी ने उन्हें बांदा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
बांदा से समाजवादी पार्टी का टिकट मिलने के बाद
श्यामचरण गुप्ता ने कहा कि ‘मैं अपनी पुरानी पार्टी में वापिस आ गया हूं. इस बात की चर्चा थी कि बीजेपी मेरा टिकट इस बार काट देगी, इसलिए मैंने समाजवादी पार्टी से बात की और मुझे सपा ने बांदा से प्रत्याशी घोषित किया है. मैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद करता हूं.’
