जानिए क्यों महानायक ने राजीव गांधी से कहा ‘साहब एगो पुलवा बनवाइ दा बड़ी दिक्कत होत बा।’

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : साल 1984 में केपी कॉलेज मैदान में राजीव गांधी की चुनावी रैली थी, मंच पर उनके अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता और अभिनेता महानायक मौजूद थे, जैसे ही राजीव गांधी मंच पर पहुंते तो अमिताभ ने मंच पर फिल्मी स्टाइल में घुटने के बल बैठकर हाथ जोड़ते हुए राजीव गांधी से यमुना नदी पर पुल बनवाने का आग्रह किया, वह इलाहाबादी भाषा में राजीव गांधी से बोले ‘साहब एगो पुलवा बनवाइ दा बड़ी दिक्कत होत बा।’ अमिताभ बच्चन के इस आग्रह के  साथ ही सामने भीड़ की तरफ से तालियों की आवाज आने लगी, राजीव गांधी ने भी अमिताभ बच्चन का आग्रह स्वीकार किया और यमुना पर पुल बनवाने का वादा किया था.

ये वोट मांगने का अमिताभ का स्टाइल था

दरअसल, 1984 में राजीव गांधी के कहने पर अमिताभ बच्चन भी चुनाव लड़े थे औऱ वो इलाहाबाद से कांग्रेसी सांसद प्रत्याशी थे, इस चुनाव में अमिताभ बच्चन ने पार्टी के लिए कई रैलियां की, इन रैलियों में भी अमिताभ बच्चन अपने फिल्मी स्टाइल में वोट मांगते थे. एक सभा में अमिताभ बोले थे- ‘मुझे वोट दें क्योंकि मेरा खाता साफ है, कोई रेड एन्ट्री नहीं है।’ उनका यह सियासी डायलॉग विरोधियों को चुभ गया था

सियासी दुनिया के विलेन बने बहुगुणा

अमिताभ बच्चन ने अपनी सियासी पारी के दौरान जनसभाओं में भी कई डायलॉग दिए, जो आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं, एक बार मंच से उन्होंने कहा मैं शून्य हूं…आप दस गुना करेंगे,  उनका यह राजनीतिक डायलॉग सियासी स्क्रीन पर न केवल काफी चर्चा में रहा बल्कि उनके चुनाव में सच भी साबित हुआ और वो हेमवती नंदन बहुगुणा को 2 लाख वोटो से हराकर संसद पहुंचे

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *