सट्टा बाजार की भविष्यवाणी फिर बनेगी बीजेपी सरकार, कांग्रेस इतने पर सिमट जाएगी

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : 11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग है 19 मई को आखिरी और 23 मई को नतीजे आने हैं, ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं, सट्टा बाजा भी गहमागहमी में आ गए हैं, अभी से सट्टा बाजार में भविष्यवाणी होने लगी हैं, सट्टा बाजार के मुताबिक इस बार बीजेपी 250 से ज्यादा सीटं जीत रही है, वहीं एनडीए के खाते में 310 सीटें आ रही हैं

एयर स्ट्राइक ने बढ़ाई सीटें

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक के बाद सट्टा बाजार में बीजेपी की सीटें बढ़ी हैं, बुकी हवाई हमले से पहले एनडीए के लिए 280 सीटों और भाजपा के लिए 200 से ज्यादा सीटों का अनुमान लगा रहे थे लेकिन उनका अब कहना है कि हवाई हमले के बाद स्थितियां बदल गई हैं और जनता का मूड एनडीए के पक्ष में जाता दिखने लगा है, ऐसे में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है

74 पर सिमट जाएगी कांग्रेस

जहां एयर स्ट्राइक से बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस को नुकसान भी हो रहा है, सट्टा बाजार ने पहले कांग्रेस के लिए 100 सीटों का अनुमान जताया था लेकिन अब यह संख्या घटकर 72-74 सीटों पर आ गई है, सट्टा बाजार ही नहीं राजनीतिक गलियारों एवं आम लोगों के बीच यह धारणा बनी है कि बालाकोट में भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के बाद वोटरों का झुकाव भाजपा की तरफ बढ़ा है

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *