नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव या प्रियंका, 2019 में पूर्वांचल किसका ?

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : चुनाव में वैसे तो पूरा उत्तर प्रदेश ही अहम रोल निभाता है मगर कहा जाता है जिसका पूर्वांचल वहीं सत्ता तक पहुंच पाता है, तभी तो बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल के केन्द्र वाराणसी से चुनाव लड़कर यहां की दशा और दिशा ही बदल दी थी, 2014 में पूर्वांचल चुनाव के केन्द्र में रहा था, मगर इस बार चुनाव का पूरा फोकस पूर्वांचल पर जा पहुंचा है क्योंकि प्रमुख दलों के प्रमुख चेहरे इस बार पूर्वांचल से ही ताल ठोंक रहे हैं

फिर बनारस से लड़ेंगे मोदी

2014 में नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त की थी, मोदी लहर में पूरा बनारस भगवा हो गया था, इस चुनाव में मोदी के सामने अरविंद केजरीवाल और अजय राय खड़े हुए थे मगर दोनों ही नेताओं को हार का सामना करना पड़ा और पीएम मोदी बनारस से सांसद बने, इस बार भी नरेन्द्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे, बीजेपी की पहली लिस्ट में ही तय हो गया है कि नरेन्द्र मोदी फिर से बनारस से लोकसभा चुनाव में खड़े हो रहे हैं

आजमगढ़ से अखिलेश यादव

जहां एक और पूर्वांचल के केन्द्र बनारस से मोदी ताल ठोकेंगे वहीं पूर्वांचल के गढ़ आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खडे हो रहे हैं, समाजवादी पार्टी ने लिस्ट जारी की जिसमें अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, ऐसे में अखिलेश यादव के खड़ा होने से पूर्वांचल में गढ़बंधन के उम्मीदवारों में जोश बढ़ेगा और अखिलेश का पूरा प्रभाव इस इलाके में दिखाई दे सकता है

प्रियंका को बनाया गया पूर्वांचल प्रभारी

जहां एक और मोदी और अखिलेश पूर्वांचल से खड़े हो रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी नें पूर्वांचल का प्रभारी प्रियंका गांधी को बनाया है, प्रियंका बीते दिनों ही अपनी पहली चुनावी यात्रा से लौटी हैं इस यात्रा में उन्होंने बोट से इलाहाबद से वाराणसी का सफर तय कर कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की, बीते चुनाव में पूर्वांचल से कांग्रेस का सफाया हो गया था लिहाजा इस चुनाव में कांग्रेस वहां अच्छा प्रदर्शन करे इसलिए प्रियंका को प्रभारी बनाया गया है, ऐसे में बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, समाजवादी पार्टी के लिए अखिलेश यादव और कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी तीनों ही बड़े नेता की सांख दांव पर है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *