अयोध्या में जल्द बनेगा राम मंदिर, क्या ये है सबूत!

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

अयोध्या: लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2019) का आगाज होते ही देश में एक बार फिर से राम मंदिर की गूंज उठी है. अयोध्या का नाम आते ही सभी के मन में भव्य राम मंदिर, माता सीता की भव्य मूर्ति और रामलाल के सबसे बड़े भक्त हनुमान की तस्वीर आती है. बीते कई सालों से राम मंदिर निर्माण का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन ही है. वहीं, चुनावों से पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसको देखकर इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द होगा.

क्या है वीडियो में…
दरअसल पीयूष गोयल ने अयोध्या के रेलवे स्टेशन का कालाकल्प करने का एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो के अनुसार, रलवे स्टेशन को राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा.

अयोध्या की विरासत से कराएगा विश्व का परिचय- गोयल
पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”अयोध्या आस्था और संस्कृति का नगर है, यहां के रेलवे स्टेशन को मंदिर की परिकल्पना से संजोया जा रहा है. यह स्टेशन प्रभु श्रीराम से जुड़े इस प्राचीन नगर की विरासत का विश्व को परिचय करायेगा.” बता दें कि भगवान राम की जन्मस्थली के तौर पर विश्वभर में प्रसिद्ध अयोध्या में रलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है. वीडियो में स्टेशन के निर्माण का कार्य देख रहे असिस्टेंट डिवीजनल इंजीनियर रवि विक्रम सिंह बताते हैं कि राम मंदिर की अवधारणा पर ही रेलवे स्टेशन का डिजाइन तैयार किया गया है.

‘मुकुट’ का विशाल प्रतिरूप
वीडियो में सिंह ने कहा है कि नए स्टेशन की इमारत की रूपरेखा के बाहरी ढांचे में और मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर ‘मुकुट’ के विशाल प्रतिरूप को बनाया जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन के चारों कोनों पर मंदिरों के बड़े गुंबद और बीच में छोटे गुंबद बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य फरवरी, 2018 से ही शुरू हो चुका है. इस कायाकल्प में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस रकम में से 80 करोड़ रुपये स्टेशन के नवनिर्माण पर खर्च किए जाएंगे.

स्थापत्य कला का दिखेगा अनुपम दृश्य
वीडियो के अनुसार, स्टेशन के अगले हिस्से में 27 फीट ऊंचा और 30 फीट चौड़ा बरामदा तैयार किया जाएगा. इस बरामदे के खंभों और छत पर लोग प्राचीन स्थापत्य कला से रूबरू हो सकेंगे. अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर के अनुसार स्टेशन में तकनीक और स्थापत्य कला का मिश्रण देखने को मिलेगा. स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा अन्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे. स्टेशन पर आवागमन को बेहतर बनाने के लिए दे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा. कुल मिलाकर अयोध्या रेलवे स्टेशन की आंतरिक और बाहरी बनावट में लोगों को अयोध्या की स्वर्णिम संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.

गुजरात-झारखण्ड के बाद यूपी ने गरीबों को 10% आरक्षण देने के फैसले पर लगाई मुहर

अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त

अयोध्या और मथुरा में मांस-मंदिरे पर बैन लगाएगी योगी सरकार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *