लोकसभा चुनाव 2019 : इस सांसद ने किया दावा, नरेंद्र मोदी नहीं, राहुल गांधी का PM बनना है तय

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी एक बार फिर नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता पर आसीन होने का ख्याब पिरो रही है, तो वहीं कांग्रेस राहुल गांधी के सिर पर प्रधानमंत्री का ताज पहनाने का दावा पेश कर रही है. हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है. इसी बीच एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश भर में भारी समर्थन मिल रहा है. इस बार राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना तय है.

गठबंधन पर भी कसा तंज
संजय सिंह ने लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और बसपा के हुए गठबंधन को लेकर कहा, सुल्तानपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने लंभुआ विकास खंड में आधा दर्जन से ज़्यादा बाजारो में भ्रमण कर कैम्पेन किया. उन्होंने अमेठी और रायबरेली सीट जीतने का भी दावा किया साथ ही इन दोनो पड़ोसी जिले के साथ सुल्तानपुर की सीट जिताकर राहुल गांधी के हांथों को मजबूत करने की बात कही.

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, हर गरीब को मिलेंगे इतने रुपये सालाना!

सांसद ने कहा कि कांगेस पार्टी का इतिहास आजादी पूर्व से ही शरू होता है, कांग्रेस ने हमेशा देश के लिए कार्य किया है और विकास को समर्पित रही है. हमारा लक्ष्य यही है कि सुल्तानपुर का विकास हो, भ्रष्ट्राचार समाप्त हो तथा सुल्तानपुर में भय का कोई वातावरण पनपने ना पाए. डॉ. संजय सिंह गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा “हमारा गठबंधन सीधे जनता से है.” फिर उन्होंने 2009 के सुल्तानपुर से अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की दुहाई दी.

कहा के जब जनता ने हमे 2009 के चुनाव में अवसर दिया था तो हमने सुल्तानपुर में ओवरब्रिज, पुल निर्माण, ट्रामा सेंटर की स्थापना, खेलकूद संसाधन, विद्युतीकरण, अधिवक्ताओं के लिए सभागार, नवोदय विद्यालय, मॉडल स्कूल की स्थापना, 22 बैंक की शाखाओं की शुरुआत तथा रेल सुविधाओं में विस्तार करने का काम किया था. सांसद ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेकर कहा के बीजेपी सरकार की उपेक्षा के कारण कई कार्य पूर्ण नहीं हो सके.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *