सैकड़ों पुलिसकर्मी और ड्रोन कैमरे की निगरानी में नवाबी नगरी के स्टेडियम में मैच खेलेंगे भारत-वेस्टइंडीज

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी नवाबी नगरी लखनऊ में मंगलवार (06 नवंबर) को 24 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है. नवाबी नगरी के इकाना स्टेडियम में आज भारत और वेस्टाइंडीज की टीम टी-20 मैच खेलने के लिए उतरेंगी. मैच के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लखनऊ पुलिस ने बीसीसीआई को 5 करोड़ का बजट भेजा है. उधर सुरक्षा के लिए यूपी एटीएस कमांडो, एसटीएफ सर्विलांस और ड्रोन कैमरे तैनात कर​ दिए गए हैं.

यूपी पुलिस ने कसी कमर
24 साल बाद होने वाले मैच के लिए यूपी पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों ने कमर कस ली है. यूपी पुलिस प्रशासन की ओर से राजधानी के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए फोर्स को तैनात किया गया है.

लखनऊ पहूंची दोनों टीम
लखनऊ में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले से पहले दोनों टीमें सोमवार को राजधानी में पहुंच गई हैं. बता दें कि 6 नवंबर को छोटी दिवाली होने के कारण पहले ही बाजारों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है, ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले ने पुलिस प्रशासन को और भी व्यवस्थित रहने के लिए मजबूर कर दिया है. लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस टी-20 मैच की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है.

ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
मैच और स्टेडियम की पूरी सुरक्षा में 6 एसपी, 22 एएसपी, 45 डिप्टी एसपी, 100 इंस्पेक्टर, 15 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 530 पुरुष सब इंस्पेक्टर, 131 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 35 महिला सब इंस्पेक्टर, 2085 कांस्टेबल, 100 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, 572 ट्रैफिक कांस्टेबल, 269 महिला कांस्टेबल, 5 स्वाट टीम, 2 एटीएस कमांडो टीम, 1 एसटीएफ सर्विलांस टीम, 12 फायर टेंडर, 8 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी पैरा मिलिट्री, 400 होमगार्ड्स तैनात रहेंगे. इसके अलावा पूरे मैच पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी.

मैच से पहले बदला गया स्टेडियम का नाम
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण ‘‘भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम” किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. सरकार ने यह फैसला भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच से ठीक पहले लिया है.

यह भी पढ़ें : भगवान श्रीकृष्ण को भी देगा जन्म का प्रमाण पत्र

यह जानकारी प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार शाम एक बयान में दी. उन्होंने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण, इकाना स्पोर्ट्ससिटी प्रा.लि. एवं जी.सी. कन्स्ट्रक्शन एवं डेवलपमेन्ट इण्टस्ट्रीज प्रा.लि. के मध्य हुये करार में दी गयी व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है.

लखनऊ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *