नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में बॉलीवुड के नई अभिनेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और अब इस कड़ी में भोजपुरी स्टार निरहुआ और रवि किशन का नाम भी जुड़ गया है. निरहुआ और रवि किशन ने बुधवार को लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. योगी से दोनों भोजपुरी स्टार की मुलाकात के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि पार्टी उन्हें पूर्वांचल से अपना उम्मीदवार बना सकती हैं. हालांकि अब इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों को किस सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा.
बॉलीवुड के साथ भोजपुरी सितारों की बीजेपी में एंट्री, पूर्वांचल से चुनाव लड़ेंगे निरहुआ और रवि किशन!
