नई दिल्ली : 1 सितंबर से लागू हुए नये व्हीकल एक्ट के बाद देशभर से चालान कटने की खबरें आ रही हैं, कहीं 23 हजार तो कहीं 1 लाख रुपए तक का चालान कट रहा है. ताजा मामले में एक ट्रक का 2 लाख रुपये का चालान काटा गया है. जिसने चालान के पिछले सारे रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. मामला दिल्ली का है जहां राम किशन नाम के ट्रक ड्राइवर को जुर्माने के तौर पर 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान भरना पड़ा.
ओवर लोडिंग की वजह से हुआ चालान
ट्रक का नंबर HR 69C7473 है. ट्रक के मालिक का कहना था कि उनकी गाड़ी की लोडिंग 25 टन पर पास है, उनकी गाड़ी में 43 टन रेत था. उनकी गाड़ी में 18 टन ज्यादा बताकर चालान किया गया. उन्हें खुद नहीं पता कि इतना चालान कैसे हुआ. बढ़े हुए चालान को लेकर ट्रक मालिक का कहना है कि चालान के रूप में इतनी बड़ी रकम को वसूलना उनके साथ ज्यादती है.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की नई चाल, भेजा एक और जासूस कबूतर लिखे हुए हैं तीन नाम !
अब तक का सबसे बड़ा चालान
ट्रक का यह चालान बुधवार की रात को किया गया. बीती रात दिल्ली के मुकरबा चौक से भलस्वा की तरफ जाते समय हरियाणा नंबर के उस ट्रक का चालान दिल्ली पुलिस ने किया जिसमें रेत भरा हुआ था. इसके बाद ओवरलोडिंग के कारण ये चालान किया गया जिसे गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में जमा किया गया. माना जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में यह अब तक का काटा गया सबसे बड़ा चालान है

56 हजार रुपए का जुर्माना सिर्फ ओवरलोडिंग पर
ओवरलोडिंग- 56 हजार रुपए
ड्राइविंग लाइसेंस- 5 हजार
बिना रजिस्ट्रेशन- 10 हजार
बिना फिटनेस- 10 हजार
परमिट वायलेशन- 10 हजार
इंश्योरेंस- 4 हजार
पॉल्यूशन- 10 हजार
बिन ढके- 20 हजार
सीटबेल्ट- 1 हजार
